विशेष : आस्था की अनोखी भेंट..तिरुमला मंदिर में जैन दंपति ने चढ़ाया 121 किलो सोना
तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के जैन दंपति ने 121 किलो सोने के आभूषण दान किए हैं. इनकी कीमत करीब 208 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में यह दान किया गया.
आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में एक भक्त ने सोने के आभूषणों का बड़ा दान किया है. गुरुवार को चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने मंदिर को 121 किलो सोने के आभूषण भेंट किए. इनकी अनुमानित कीमत करीब 208 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
यह दान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में किया गया. इस दौरान जैन दंपति ने भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए यह भेंट अर्पित की. मंदिर प्रशासन की ओर से दान की गई वस्तुओं को स्वीकार किया गया.तिरुमला का श्री वेंकटेश्वर मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है. यहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार नकद राशि, सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं दान करते हैं.
मंदिर को मिलने वाले दान का उपयोग धार्मिक गतिविधियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विभिन्न सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यों में किया जाता है. 121 किलो सोने के आभूषणों का यह दान अपनी भारी मात्रा और करीब 208 करोड़ रुपये की कीमत के कारण चर्चा में है.