OMG! जिसके अंतिम संस्कार के बाद घर में चल रहा था शुद्धिकरण, वही युवक जिंदा लौट आया, फिर क्या हुआ पढ़िये

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.दो साल पहले जिस युवक को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वह अचानक जिंदा घर लौट आया.युवक को देखकर परिवार और गांव वाले हैरान रह गए, जबकि पुलिस अब उस अज्ञात शव की पहचान को लेकर दोबारा जांच में जुट गई है.

OMG! जिसके अंतिम संस्कार के बाद घर में चल रहा था शुद्धिकरण, वही युवक जिंदा लौट आया, फिर क्या हुआ पढ़िये

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):कहा जाता है कि एक बार कोई व्यक्ति मर जाए तो दोबारा जिंदा नहीं हो सकता. यह बरसों से चली आ रही वह सच्चाई है, जिसे हर कोई जानता और मानता है. लेकिन कभी-कभी हमारी आंखों के सामने ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है.दरअसल, उत्तर प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा कि आखिर यह कैसे संभव हुआ. बताया जा रहा है कि यहां दो साल पहले एक युवक की मृत्यु मान ली गई थी.उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था, लेकिन दो साल बाद वही युवक जिंदा घर लौट आया. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.

पढ़ें पूरा मामला

दरअसल, दो साल पहले औरैया में कमल सिंह नाम का एक युवक घर में अनबन होने की वजह से गुस्से में घर छोड़कर कहीं चला गया था.इसी दौरान कुछ दिन पहले हाईवे किनारे एक शव बरामद हुआ.पुलिस ने परिजनों से उसकी पहचान कराई तो घर वालों ने उसे कमल सिंह समझ लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया.हालांकि, मामला कुछ और ही था. वापस लौटे युवक ने बताया कि वह पानीपत में रहकर मजदूरी कर रहा था.उसका मोबाइल टूट गया था, इसलिए वह अपने घर वालों से संपर्क नहीं कर पा रहा था.

युवक को जिंदा देख हैरान रह गए लोग

अटसू क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी दशरथ ने जब अपने भाई कमल को दो साल बाद जिंदा देखा तो वह हैरान रह गए. उनके मन में यही सवाल उठने लगा कि आखिर उन्होंने जिसका अंतिम संस्कार किया था, वह कौन था.आपको बताएं कि 18 जुलाई, शनिवार को क्षेत्र के भीखेपुर गांव के पास हाईवे किनारे ढहाए गए अवैध जर्जर होटल के मलबे के पास बकरी चरा रहे लोगों को बदबू महसूस हुई थी.मलबे के पास एक युवक का शव पड़ा देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया.बाद में कमल के भाई ने 25 जुलाई तक उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो परिजनों ने अज्ञात शव की पहचान कमल सिंह के रूप में कर दी.

पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की

 अब जब कमल सिंह जिंदा लौट आया है तो पुलिस भी हैरान है कि आखिर जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया था, वह किसका था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.वहीं, कमल सिंह के जिंदा लौटने के बाद यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.बताया जा रहा है कि जब कमल सिंह अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके अंतिम संस्कार के बाद घर के शुद्धिकरण का काम चल रहा था. यह देखकर वह खुद भी हैरान रह गया. वहीं, कमल सिंह को जिंदा देखकर घर वाले और गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए.सभी के मन में एक ही सवाल था कि अगर कमल जिंदा है, तो आखिर जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया था, वह कौन था.