टीएनपी डेस्क (TNP DESK): वैसे तो कई खतरनाक जीव-जंतु हैं जिन्हें देखकर डर लगता है, लेकिन उनमें से सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है. उसके शरीर की बनावट ही इतनी भयावह होती है कि लोग उसे देखकर दूर भागते है. अगर किसी को कहीं एक साथ एक भी सांप दिख जाए तो लोग डर के मारे वहां से भाग जाते हैं, लेकिन जरा कल्पना कीजिए अगर किसी के घर में एक साथ 27 सांप मिल जाएं तो परिवार का क्या हाल होगा. दरअसल, एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में एक साथ 27 सांप मिले है.
पढ़िये हैरान करने वाला मामला कहाँ का है
आपको बता दें कि यह पूरा मामला उत्तराखंड की तीर्थनगरी हरिद्वार के उपनगरीय इलाके ज्वालापुर का है. यहां एक परिवार के पानी के टैंक में भारी संख्या में सांपों के बच्चे रेंगते हुए पाए गए. टैंक के भीतर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 27 सांप के बच्चे एक साथ घूम रहे थे. इस खौफनाक नजारे को जिसने भी देखा, उसके होश उड़ गए और देखते ही देखते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
अचानक इतने सांप को देख परिवार का उड़ गया
जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य रोजमर्रा की तरह अपने काम निपटाने के लिए टैंक से पानी का उपयोग कर रहे थे. इसी दौरान घर के एक सदस्य की नजर अचानक पानी के टैंक के अंदर गई. जब उसने टैंक के भीतर ध्यान से देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. टैंक में दर्जनों छोटे-छोटे सांप रेंगते हुए दिखाई दिए. अचानक इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर पूरा परिवार डर के मारे कांप उठा.कुछ ही मिनटों में यह बात आग की तरह पूरे मोहल्ले में फैल गई और सांपों को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.
जहरिले नहीं होते है इस पर प्रजाति के सांप
घबराए हुए परिवार ने तुरंत वन विभाग को इस अनोखी घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) मौके पर पहुंची. टीम के साथ स्नेक कैचर तालिब और भोला भी मौजूद रहे. टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद पानी के टैंक में मौजूद सभी 27 सांपों के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. वन विभाग के अनुसार, यह कीलबैक प्रजाति के सांप हैं जो जहरीले नहीं होते. ये आमतौर पर पानी वाले क्षेत्रों जैसे तालाब, नहर और अन्य जलस्रोतों के आसपास पाए जाते है.


