टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर रोजाना गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड और उनके परिवार के विवादों के ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते है जिसे देखकर लोग प्यार के नाम से कांप उठते है.जहां लड़की लड़के को बात करता देख या मिलता देख घर वाले और गांव वाले ऐसा बुरा हाल करते है कि लोग प्यार के नाम से भी डरते है लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर कोई कह रहा है वह किस्मत हो तो ऐसी.
काफी क्यूट है वीडियो
दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाता है उसके बाद लड़की के माता-पिता उस लड़के की खातिरदारी इतनी अच्छी तरीके से करते है.उनको देखकर लोगों का दिल भी खुश हो जाता है.दरअसल अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई लड़का गर्लफ्रेंड के घर जाता है तो लड़की के माता-पिता बड़ा अजीब व्यवहार करते है लेकिन इस वीडियो ने इस कहानी को पूरी तरह से बदल दिया है.जहां जब लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाता है तो लड़की के पापा उसको अपने हाथों से मटन चावल बना कर लाते है वही लड़की की माँ लड़के के साथ मजाक करती हुई दिखती है.आपको विश्वास नहीं हो रहा है तो आप वीडियो देख लीजिए.
लड़की के माता-पिता ने खूब लुटाया प्यार
जब आप वीडियो देखेंगे उसमे आपको दिखेगा कि एक लड़का बिस्तर पर बैठा हुआ है वही लड़की के पापा उसके लिए थाली में मटन चावल परोस कर ला रहे है. लड़का काफी ज्यादा शर्मा रहा है लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या प्रतिक्रिया दें, क्योंकि घरवालों की नजर उसी के ऊपर टिकी हुई है.इस वीडियो में मजेदार ट्विस्ट तब आता है जब लड़की की मां लड़के के साथ मजाक करने लगती है और पूछती है किसका खाना बेस्ट है ? जैसा ही खाना परोसा जाता है लड़के के पापा खड़े होकर इस बात का इंतजार करके देखते है कि कब वह मटन का टेस्ट बताएगा, तभी लड़की की उससे हंसते हुए कहती है अच्छा नहीं बनेगा,तब भी यही कहेगा कि पापा अच्छा बना है.फिर लड़की की मां कहती है कि बताओ कि मेरे हाथ का खाना ज्यादा अच्छा है, या पापा के हाथ का. लड़का घबराकर कहता है दोनों का सही है,लेकिन मां ज़िद्द करती है की नहीं सिर्फ एक का बताओ. पूरा परिवार ये देखकर देखकर खिलखिला उठता है.
मैं काफी खुशनसीब हूँ....
इस प्यारे से वीडियो को लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट velli@kuddi पर शेयर किया है.जिसका ऊपर टेक्स्ट लिखा है मेरे मम्मी पापा मेरे बॉयफ्रेंड के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे है.जो कुछ दिनों के लिए हमारे घर आया था.... मैं बहुत खुश हूं खुशनसीब हूं... कि मुझे इतने समझदार और खुले विचारों वाले माता-पिता मिले है.यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैवही लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा है कि इस क्यूट बॉन्डिंग की तारीफ कर जितनी की जाए उतनी कम है.दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर आप बिहार में होते तो शायद ऐसा ना होता क्योंकि वहां लोग परिवार से ज्यादा समाज क्या कहेंगे इस पर ध्यान देते है.यह काफी सुखद दृश्य है. दुसरे यूजर ने कहा कि मम्मी का अच्छा है या पापा का बेचारा लड़का या बुरी तरह फंस गया.

