अब आएगी अक्कल… छोटी बच्ची ने खो दी Water Bottle तो मां ने पॉलीथिन में पानी देकर भेजा, देखिए फिर क्या हुआ

अब आएगी अक्कल… छोटी बच्ची ने खो दी Water Bottle तो मां ने पॉलीथिन में पानी देकर भेजा, देखिए फिर क्या हुआ

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):जिनके घर में छोटे स्कूल जाने वाले बच्चे होते हैं, लोग उनकी आदतों से काफी ज्यादा परेशान होते हैं. बच्चे अपने स्कूल के सामान को यहां-वहां फेंक देते हैं. कई बार ऐसा होता है कि वे अपनी कॉपी, किताब, पेंसिल और टिफिन तक खोकर आते हैं. जब ऐसा एक-दो बार हो तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बार-बार जब बच्चे गलती करने लगते हैं तो मां-बाप भी परेशान हो जाते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची पानी की बोतल की जगह पॉलिथीन में पानी लेकर खड़ी है. हालांकि,ये एक प्राइवेट स्कूल की बच्ची है, ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि वह अच्छे और संपन्न घर से है. उसको पानी की बोतल की कमी नहीं है, लेकिन उसको पानी पॉलिथीन में लेकर स्कूल जाने की सजा मिली है, जो उसकी मां ने दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान खींच लिया है, क्योंकि आप तौर पर आप लोगों ने देखा होगा कि स्कूल के बच्चे पानी की बोतल में पानी लेकर जाते हैं, लेकिन यह बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म में है और पीठ पर बैग टांगकर स्कूल जाने की तैयारी में खड़ी दिखाई दे रही है. तभी उसकी मां ने पानी की बोतल की जगह एक पारदर्शी पॉलिथीन में पानी भरकर उसके हाथ में दे दिया. यह देखकर बच्ची का चेहरा उतर जाता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. वीडियो में दिए गए कैप्शन के मुताबिक, बच्ची अपनी बोतल किसी और को दे देती थी या फिर कहीं घुमा देती थी. इसी वजह से मां ने बोतल की जगह पॉलिथीन में पानी भरकर छोटा सा सबक सिखाने की कोशिश की, ताकि बच्ची आगे से ऐसी गलती न करे.

मासूम सी बच्ची को मां ने दी है सजा

जब आप इस वीडियो में देखेंगे कि बच्ची की मां जब पॉलिथीन में पानी लेकर आती है तो बच्ची उसे पकड़ने से मना कर देती है. उसके चेहरे पर मायूसी दिखती है. वह रोने लगती है और शर्मिंदगी महसूस करती है. मां कई बार पॉलिथीन को बच्ची को पकड़ने के लिए कहती है, लेकिन अंत में जाकर बच्ची उदास होकर पॉलिथीन हाथ में लेती है. उसके चेहरे पर गुस्सा और दुख होता है. जैसे ही उसकी मां पॉलिथीन का उपयोग करके स्कूल जाने के लिए कहती है, वह बाहर निकलती है. उसकी उदासी आंसुओं में बदल जाती है और रोते हुए स्कूल की ओर बढ़ती है. बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उसकी मासूम प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर लोगों का दिल छू लिया है. इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, वहीं लाइक, शेयर और कमेंट भी किए हैं. लोग बच्ची की मासूमियत पर फिदा हो रहे हैं.