टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल के आधुनिक युग में एक तरफ जहां दुनिया तरक्की कर रही है तो वहीं दूसरे तरफ लोगों के शौक भी बढ़ रहे है.वही इसको पूरा करने के लिए लोगों को पैसे की भी जरूरत पड़ती है क्योंकि किसी को कब, क्या पसंद आएगा कोई नहीं जानता और हर समय जेब में पैसे हो ये भी मुमकिन नहीं है.ऐसे में सभी को क्रेडिट कार्ड की जरूरत होती है. जो इंस्टेंट पैसे मुहैया कराता है. आप कहीं से भी कुछ भी खरीदते हो, शॉपिंग कर पाते है. जिसका बिल आपको महीने में भरना पड़ता है.
अब कम स्कोर पर भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड लेते समय बैंक आपका क्रेडिट स्कोर देखता है कि आपका सिविल स्कोर कहीं खराब तो नहीं है.लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है,जहां अगर आपका कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या स्कोर खराब भी हो गया है तो भी आपका क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल सकता है. कैसे चलिए आपको पूरी जानकारी देते है.
क्रेडिट स्कोर सुधारने में मिलती है मदद
दरअसल जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर ख़राब होता था या क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होती उनको क्रेडिट कार्ड मिलने में परेशानी होती है.जिसको ध्यान में रखते हुए पैसा बाजार और एसबीएम बैंक ने मिलकर एसबीएम पैसा बाजार पैसा प्लस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है.जहां आपको एक एफडी बेसड क्रेडिट कार्ड मिलता है.इसको खास तौर पर उन लोगों के लिए ध्यान में रखकर शुरू किया गया है जिनका पहले से कोई क्रेडिट इतिहास नहीं है यानी पहली बार कोई क्रेडिट कार्ड का लेने करने जा रहा है, जिसमे कॉलेज के छात्र या पेशेवर युवा भी शामिल होते है.जिनकी क्रेडिट इतिहास बहुत सीमित है या जो अपने कम क्रेडिट स्कोर को सुधारना चाहते है उनके लिए भी काफी अच्छा साबित होगा.
ग्राहकों को दोहरा लाभ मिलता है
चलिए आपको इस क्रेडिट कार्ड के फायदे भी बता देते है, इस क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा खसियत यह है कि इसमे ग्राहकों को दोहरा लाभ मिलता है यानी अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का सही से उपयोग कर रहे है और समय पर बिल भर रहे है तो आपके क्रेडिट का स्कोर अच्छा होगा.वही खराब क्रेडिट स्कोर है तो उसको सुधार करने में भी मदद मिलेगी. वही इसके साथ ही इस कार्ड को लेने से पहले आपको जो एफबी करवाते है उसका उस पर सलाना 7% तक का ब्याज भी मिलेगा.
कार्ड की जॉइनिंग फीस जीरो
आपको बता दें कि इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आपको एफडी करवानी पड़ती है जिसकी शुरुआत 2000 से कर सकते है.इसके लिए आपको काफी भारी रकम चुकाने की जरूरत नहीं है.आपको रोजाना के खर्च पर आकर्षक कैशबैक भी समय-समय पर दिया जाता है.कार्ड की जॉइनिंग फीस जीरो है हालांकी सलाना फीस के रूप में 500 आपको भुगतान करना होगा.
क्रेडिट स्कोर क्या होता है?
यहां आपका क्रेडिट स्कोर आखिर होता क्या है ये जानना काफी जरूरी होता है दरअसल क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच का एक नंबर होता है जो यह तय करता है कि आपने बैंक से जो कर्ज लिया था उसको आपने सही समय पर लौटाया है या नहीं. आप जब बैंक को कर्ज सही समय पर वापस करते है और सभी जिमेदारियों को बखुबी निभाते है तो आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है वही जब आप लोन या क्रेडिट कार्ड का बिल या कोई भी बिल समय पर नहीं भरते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर कम होता है.जिसके आधार पर बैंक आपको जज करता है और नंबर भी , इसके आधार पर क्रेडिट स्कोर का नंबर तय होता है.आमतौर पर 750 जैसे अधिक का स्कोर अच्छा माना जाता है. 900 के करीब का स्कोर सबसे बढ़िया है जिसका स्कोर इतना रहता है उसका आसान से लोन मिल जाता है.

