टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कहा जाता है कि पैसा एक ऐसी चीज़ है, जो आपके खून के रिश्तों को भी फीका कर देती है. पैसे के आगे कोई रिश्ता-नाता नहीं चलता, क्योंकि कहा जाता है, बाप बड़ा न भैया,सबसे बड़ा रुपैया...आज हम इस बारे में बात कर रहे हैं, क्योंकि पैसे की अहमियत सच में बहुत ज्यादा है.समय आने पर रिश्ते-नाते सब ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर कुछ सबसे अहम रहता है, तो वह पैसा है.दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर एक सगे भाई-बहन महज इसलिए महाभारत करते नजर आ रहे हैं, क्योंकि उनके बीच फॉर्च्यूनर कार को लेकर विवाद हो गया.पूरा मामला क्या है, चलिए आपको बताते है.
पढ़ें पूरा मामला क्या है
दरअसल, यह पूरा मामला एक फॉर्च्यूनर विवाद का है.जहां गाजियाबाद की रहने वाली रजनी मलिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनके भाई जसवीर मलिक उनकी फॉर्च्यूनर कार ले गए हैं और उसे वापस देने में आनाकानी कर रहे है. जब यह मामला थाने पहुंचा, तो भाई-बहन दोनों को बुलाया गया. लेकिन थाने के बाहर ही दोनों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.जसवीर, जो महिला के भाई हैं, उनका कहना है कि रजनी पहले ही यह कार उनके साले को 32 लाख रुपये में बेच चुकी है, जिसका उनके पास कागजी सबूत भी मौजूद है. लेकिन उनकी बहन रजनी इस बात से इनकार कर रही है. उनका कहना है कि पैसों का थोड़ा-बहुत लेन-देन जरूर हुआ था, लेकिन कार बेची नहीं गई थी.
बीच सड़क ही भाई-बहन का शुरू हो गया ड्रामा
जैसे ही आप वायरल वीडियो देखना शुरू करेंगे, उसमें सफेद रंग की एक फॉर्च्यूनर कार खड़ी दिखाई देगी.कार के पीछे जमीन पर एक महिला बैठी हुई है.वहां कई पुलिसकर्मी भी मौजूद है.वहीं उनका भाई, जिन पर महिला आरोप लगा रही हैं, वह भी मौजूद है. दोनों भाई-बहन एक-दूसरे पर हाथ हिलाकर आरोप लगा रहे है. बीच-बचाव करने के लिए पुलिसकर्मी भी आगे आते हैं, लेकिन दोनों ड्रामा खत्म करने का नाम ही नहीं लेते. भाई-बहन के फॉर्च्यूनर विवाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि खून के रिश्ते समय के साथ कमजोर पड़ सकते हैं, लेकिन पैसा ऐसी चीज़ है, जो रिश्तों में भी दरार डाल देता है.

