कोयला कर्मियों के बोनस पर बैठक जारी,यूनियन 1.20 लाख पर अड़ी तो प्रबंधन 1.08 लाख से आगे को तैयार नहीं

कोल इंडिया के लगभग 2 लाख कर्मचारियों के लिए 2026 में बोनस को लेकर कोलकाता में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बैठक अभी जारी है .अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है.

कोयला कर्मियों के बोनस पर बैठक जारी,यूनियन 1.20 लाख पर अड़ी तो प्रबंधन 1.08 लाख से आगे को तैयार नहीं

धनबाद:कोल इंडिया के लगभग 2 लाख कर्मचारियों के लिए 2026 में बोनस को लेकर कोलकाता में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बैठक अभी जारी है .अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है.

सूत्र बता रहे हैं कि यूनियन 1.20 लाख बोनस पर अड़ी हुई है, जबकि प्रबंधन पिछले साल के मुकाबले 5000 बढ़कर 1.08  हजार देने को राजी हुआ है. हालाकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है.लेकिन अभी भी जिच बनी हुई है. 

कोल इंडिया ए पेक्स जेसीसी के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक सुबह 11:30 बजे से चल रही है. पिछले साल कर्मचारियों को 1.03 लाख बोनस मिला था। इस बार बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है. अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है. हर एक साल बोनस की राशि बढ़ती रही है.  सूत्रों के अनुसार मौजूदा बैठक में बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू के प्रतिनिधि शामिल हैं. 

पिछले साल की प्रक्रिया में इंटक भी शामिल थी. लेकिन इस बार इंटक को बैठक का निमंत्रण नहीं मिला है.देखिए आंकड़ा कौन साल कितना मिला है बोनस..
2025-26   ₹1,03,000
2024-25   ₹93,750
2023-24   ₹85,000
2022-23   ₹76,500
2021-22   ₹76,500
2020-21   ₹72,500
2019-20   ₹ 68,500
2018-19   ₹64,700
2017-18   ₹60,500
2016-17   ₹57,000
2015-16   ₹54,000