ऐसी बहू दुश्मन को भी ना मिले ! पहले बेरहमी से पीटा, फिर जान मारने की कोशिश, CCTV देख उड़ जाएंगे होश

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जब एक मां अपने बेटे को जन्म देती है तो बचपन से लेकर जवानी तक वह एक ही आस लगाकर रखती है कि जब उसका बेटा बड़ा होगा तो उसका सम्मान करेगा, उसकी मदद करेगा. हालंकी कुछ बेटे ऐसे होते है जो अपने माता-पिता को बुढ़ापे में भी इज्जत के साथ रखते है और हर ज़रूरत पूरा करते है जिसकी जरूरत माता-पिता को होती है, लेकिन जैसे ही बेटे की शादी होती है तो बहू आकर घर और घर के बेटे को अपनी जागीर समझती है और बूढ़े माता-पिता को एहसास दिलाती है कि वह फालतू हो चुके है, बेकार हो चुके है उनकी कोई ज़रूरत नहीं है.कई बार बहुएं अपने पति को बरगलाने में सफल हो जाती है और फिर वृद्ध आश्रम में जाकर बूढ़े सास ससुर को छोड़कर जाती है लेकिन वही जब वे अपने बुरे मकसद में कामयाब नहीं हो पाती है तो फिर सास और ससुर के साथ पति से छुपकर बुरा व्यवहार करती है.दरअसल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक बहू अपनी बुजुर्ग सास को लात घुसों से पिटाई करती हुई नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मानवता को शर्मसार करने वाला है. उसने सास और बहू के रिश्ते को कलंकित किया है. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बूढ़ी सास है और बहू उसके ऊपर अत्याचार करते हुए दिख रही है.लगातार बहुत सास पर लात घुसे बरसा रही है और लाचार सास उससे बचने की कोशिश कर रही है. इस मामले का ख़ुलासा तब हुआ जब उस बुज़ुर्ग माता के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज बेटे के हाथ लगा.फिर क्या था बेटा अपने बूढ़े मां के साथ थाना पहुंच गया और सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज पुलिस को थमा दिया.

आये दिन सास के साथ मारपीट करती है बहू

दो मिनट 49 सेकंड के वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देखेंगे कि सास के साथ बहू बुरा व्यवहार करती है उसको घसीट घसीटकर मारती है. बुजुर्ग घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाती है.बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सास बहू का मामला थाना पहुंचा था जहां समझौता के बाद मामला शांत हुआ था लेकिन बहू है कि मानने का नाम नहीं ले रही है. वह लगातार सास के साथ बुरा व्यवहार करती हुई दिखती है.

पहले भी कर चुकी है इस तरह की हरकत

महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसके पीछे उसकी मां के साथ अत्याचार करती है. आए दिन मारपीट करती है. उसकी पत्नी उसकी मां को जान से मारना चाहती है.हालांकी वायरल वीडियो की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस फिलहाल जांच कर रही है.आपको बता दें कि यह पूरा मामला यूपी के इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के कांधनी गांव का है.जहां ये वायरल वीडियो है बहस का विषय बन चुका है.