मानसून में मच्छरों से चाहिए छुटकारा? घर में लगाएं ये 4 इंडोर प्लांट्स

मानसून में मच्छरों से चाहिए छुटकारा? घर में लगाएं ये 4 इंडोर प्लांट्स

टीनपी डेस्क (TNP DESK): मानसून का मौसम अपने साथ हरियाली और ठंडक तो लेकर आता है. लेकिन इसके साथ ही मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ जाती है. घर के आसपास पानी जमा होने. नमी बढ़ने और मौसम में बदलाव के कारण डेंगू. मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में लोग मच्छरों से बचने के लिए कॉइल. स्प्रे और केमिकल वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनका लंबे समय तक उपयोग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप प्राकृतिक तरीके से मच्छरों को दूर रखना चाहते हैं. तो कुछ इंडोर प्लांट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. ये पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं. बल्कि अपनी प्राकृतिक खुशबू और गुणों से मच्छरों को भी दूर रखने में मदद करते हैं.

लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है. लेकिन यही खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. इसके फूलों और पत्तियों से निकलने वाले प्राकृतिक तेल मच्छरों को दूर रखने में मदद करते हैं. इसे घर की खिड़की. बालकनी या लिविंग रूम में रखा जा सकता है. यह पौधा घर में ताजगी का एहसास भी कराता है.

तुलसी (Holy Basil)

तुलसी भारतीय घरों में आसानी से मिलने वाला पौधा है. आयुर्वेद में इसके कई औषधीय गुण बताए गए हैं. तुलसी की तेज सुगंध मच्छरों को दूर रखने में सहायक मानी जाती है. इसे घर के मुख्य दरवाजे. खिड़की या बालकनी में लगाने से फायदा हो सकता है. साथ ही इसकी पत्तियों का उपयोग चाय और घरेलू उपचार में भी किया जाता है.

पुदीना (Mint)

पुदीने की ताजी और तेज खुशबू मच्छरों के साथ-साथ कई अन्य कीड़ों को भी दूर रखने में मदद कर सकती है. यह पौधा छोटे गमले में आसानी से उग जाता है और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता. किचन की खिड़की या बालकनी में इसे रखना अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके पत्तों का उपयोग खाने और पेय पदार्थों में भी किया जाता है.

रोजमेरी (Rosemary)

रोजमेरी एक सुगंधित हर्ब है. जिसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती. यह पौधा घर के अंदर अच्छी रोशनी वाली जगह पर आसानी से लगाया जा सकता है. रोजमेरी का उपयोग खाना बनाने में भी किया जाता है और इसकी पत्तियों से निकलने वाली प्राकृतिक सुगंध वातावरण को भी ताजगी देती है.

सिर्फ पौधों पर निर्भर न रहें

हालांकि ये इंडोर प्लांट्स मच्छरों को दूर रखने में कुछ हद तक मदद कर सकते हैं. लेकिन इन्हें मच्छरों से बचाव का एकमात्र उपाय नहीं माना जाना चाहिए. डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें. खिड़कियों पर जाली लगाएं. जरूरत पड़ने पर मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और शाम के समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें.