धूप ने छीन ली पैरों की चमक? पार्लर नहीं, किचन में छिपा है टैनिंग हटाने का आसान इलाज!

धूप ने छीन ली पैरों की चमक? पार्लर नहीं, किचन में छिपा है टैनिंग हटाने का आसान इलाज!

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): गर्मी का मौसम आते ही लोग को एक बात की जरुर चिंत सताने लगत है और वह चिंता है टैनिंग की रोजमर्रा की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों को धूप में निकलना ही होता है और यहां तक की कई लोग ऐसे है जिन्हें अपने काम के चलते दिन-दिनभर घूप में ही रहना पड़ता है ऐसे में लोग अपने चेहरे और हाथ की टैनिंग पर ध्यान देते है लेकिन कभी पैर पर ध्यान देना भूल जाते है लोगों को लगता है कि पैर कौन देख रहा है यही सोंच की वजह से वह इसे नजरअंदाज कर देते है. लेकिन धीरे-धीरे ये निशान गहराते जाता है और रंग में साफ पता चलने लगता है.खासकर सैंडल या चप्पल पहनने वालों के पैरों पर सफेद और काले हिस्सों का फर्क साफ नजर आने लगता है, जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता.

धूप, धूल और प्रदूषण के लगातार रहने से पैरों की त्वचा पर मृत कोशिकाओं की परत जमने लगती है. यही वजह है कि पैरों की टैनिंग आसानी से नहीं हटती. हालांकि अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन जिद्दी निशानों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. सबसे पहले पैरों की रोजाना सफाई बेहद जरूरी है. बाहर से घर लौटने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोएं और मुलायम तौलिए से सुखाएं. इससे धूल-मिट्टी हटती है और त्वचा साफ रहती है. अगर आप टैनिंग जल्दी कम करना चाहते हैं तो टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच टूथपेस्ट में एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधे नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे पैरों पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें. कुछ मिनट बाद धो लें. सप्ताह में एक या दो बार इसका उपयोग किया जा सकता है.

सूखी त्वचा वालों के लिए कॉफी और शहद का स्क्रब काफी फायदेमंद माना जाता है. एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और पैरों पर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे डेड स्किन हटने के साथ त्वचा मुलायम भी बनती है. नींबू और खीरे के पेस्ट से भी टैनिंग कम करने में मदद कर सकता है. खीरे का रस त्वचा को ठंडक और नमी देता है, जबकि नींबू त्वचा को साफ करने में मदद करता है. दोनों का रस मिलाकर कॉटन की मदद से पैरों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें.

पैरों की रंगत निखारने के लिए आलू और दही का पैक भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू का रस, दही, बेसन, शहद और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे पैरों पर लगाकर आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार लगाया जा सकता है. इसके अलावा बेसन और दही का उबटन भी टैनिंग कम करता है. वहीं संतरे के छिलके का पाउडर, कच्चा दूध, चावल का आटा और शहद भी टैनिंग हटाने में काफी मदद करता है. हालांकि यह ध्यान जरूरी रखे कि किसी का स्कीन टाइप अलग होता है. अगर आपको किसी भी घरेलू नुस्खे इस्तेमाल से जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो उसे तुरंत बंद कर दें.