Monsoon Skin Care Tips: मानसून में अपनी त्वचा को इस तरह रखें स्वस्थ, अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

Monsoon Skin Care Tips: मानसून में अपनी त्वचा को इस तरह रखें स्वस्थ, अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):देश के अलग-अलग हिस्सों में अब प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो चुकी है.कुछ दिनों के अंदर ही देश में मानसून शुरू हो जाएगा.लेकिन मानसून के आते ही कुछ लोग टेंशन में आ जाते है क्योंकि इन दिनों तो त्वचा से संबंधित परेशानियाँ बढ़ जाती है.बारिश की फुहारें जहां एक तरफ लोगों को राहत देती है, वहीं दूसरी तरफ त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां भी बढ़ा देती है. इस मौसम में हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से पिंपल, चिपचिपापन, फंगल इंफेक्शन और दाग-धब्बों की समस्या आम हो जाती है.लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपनी त्वचा को इस मौसम में भी हेल्दी और चमकदार रख सकते है.

 घरेलू उपाय ज्यादा है मददगार

अक्सर लोग त्वचा की समस्या होते ही महंगे क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीद लेते है, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स फायदा देने की बजाय नुकसान भी कर सकते है. ऐसे में घर पर बने फेस पैक और प्राकृतिक चीजें ज्यादा सुरक्षित और असरदार साबित होती है.

नीम 

नीम को स्किन के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल माना जाता है. मानसून में जब पिंपल और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, तब नीम बहुत काम आता है.इसके लिए नीम की ताजी पत्तियों को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें थोड़ा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं

 इसे 15–20 मिनट तक रखने के बाद धो लें.इससे स्किन के बैक्टीरिया कम होते हैं और चेहरे पर साफ-सफाई बनी रहती है.

हल्दी और बेसन 

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते है, जो स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं, वहीं बेसन चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है.दोनों को गुलाबजल या दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धोने से स्किन साफ, मुलायम और नेचुरल ग्लो वाली दिखती है.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा मानसून स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है.यह त्वचा को ठंडक देता है और जलन या रैशेज को कम करता है. रोज रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और सुबह चेहरा फ्रेश दिखता है.

खीरे का रस

खीरा स्किन को अंदर से ठंडक देता है. इसका रस चेहरे पर लगाने से चिपचिपापन कम होता है और स्किन टाइट व फ्रेश लगती है. यह खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत अच्छा है.

गुलाबजल टोनर

गुलाबजल एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है.इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाने से धूल-मिट्टी साफ होती है और पोर्स टाइट होते हैं, जिससे पिंपल कम निकलते है.मुल्तानी मिट्टी मानसून में सबसे असरदार फेस पैक माना जाता है.यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को पूरी तरह सोख लेती है, जिससे चेहरा ऑयली और चिपचिपा नहीं रहता.

मुल्तानी मिट्टी

इसे बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल और थोड़ा सा खीरे का रस मिलाएं.इसे चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो हल्के हाथों से धो लें. यह न सिर्फ पिंपल कम करता है बल्कि ब्लैकहेड्स और ओपन पोर्स की समस्या को भी काफी हद तक कम करता है.