भूलकर भी इन 5 लोगों को न दें उधार, चाणक्य नीति की ये बात गांठ बांध लें, वरना पड़ सकता है पछताना

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों में एक हैं. उनकी नीतियों को लोग आज भी अपने जीवन में फॉलो करते हैं. चाहे बात रिश्तों की हो, दोस्ती की, कारोबार की या फिर पैसों के लेन-देन की चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति नुकसान से बच सकता है.

भूलकर भी इन 5 लोगों को न दें उधार, चाणक्य नीति की ये बात गांठ बांध लें, वरना पड़ सकता है पछताना

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों में एक हैं.  उनकी नीतियों को लोग आज भी अपने जीवन में फॉलो करते हैं. चाहे बात रिश्तों की हो, दोस्ती की, कारोबार की या फिर पैसों के लेन-देन की चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति नुकसान से बच सकता है.अक्सर लोग भावनाओं में बहकर किसी दोस्त, रिश्तेदार को पैसे उधार दे देते हैं. शुरुआत में सामने वाला जल्द पैसे लौटाने का भरोसा देता है लेकिन कई बार यही उधार रिश्तों में कड़वाहट और आर्थिक परेशानी की वजह बन जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 तरह के लोगों के बारे में,जिन्हें पैसे उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना चाहिए.

1.⁠ ⁠जो बार-बार उधार मांगते हैं

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरों से पैसे मांगते रहते हैं. एक बार मदद करने के बाद वे दोबारा उधार मांगने पहुंच जाते हैं. ऐसे लोगों को पैसे देने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति और पुराने लेन-देन का हिसाब जरूर देख लें. 

2.⁠ ⁠जो समय पर पैसे वापस नहीं करते

किसी व्यक्ति ने पहले भी आपसे पैसे उधार लिए हैं और तय समय पर वापस नहीं किए हैं तो अगली बार उसे पैसे देने से बचना बेहतर हो सकता है. क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप लोगों की मदद तो कर देते हैं लेकिन जब आपको ज़रूरत होगी तो वो आपको समय पर पैसे नहीं देगा.बार-बार तारीख बढ़ाना और बहाने बनाना इस बात का संकेत है कि वह पैसे लौटाने को गंभीरता से नहीं ले रहा है.

3.⁠ ⁠जो दिखावे पर ज्यादा खर्च करते हैं

कुछ लोग अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने और दिखावे वाली जिंदगी जीने के आदी होते हैं. महंगे कपड़े, गाड़ियां और पार्टियों पर खूब पैसा खर्च करने वाले ऐसे लोग कई बार अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे व्यक्ति को उधार देने से पहले अच्छे से सोच समझ लेना चाहिए 

4.⁠ ⁠जो अपनी गलती की जिम्मेदारी नहीं लेते

ऐसे लोगों से आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए जो हमेशा अपनी परेशानियों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराते हैं. अगर कोई व्यक्ति अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करता और हर बार नए बहाने बनाता है तो उसके साथ पैसों का लेन-देन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

5.⁠ ⁠जो पैसे मांगते समय बड़े-बड़े वादे करते हैं

कुछ लोग उधार मांगते समय जल्द पैसे लौटाने का वादा कर देते हैं. लेकिन पैसे मिलने के बाद उनका व्यवहार बदल जाता है. इसलिए सिर्फ मीठी बातों और बड़े-बड़े वादों पर भरोसा करके किसी को उधार न दें.