टीएनपी डेस्क (TNP DESK):गर्मी बढ़ते ही सबसे ज्यादा परेशानी किचन में होती है. बाहर की गर्मी अलग और गैस चूल्हे की तपिश अलग. ऐसे में किचन में कुछ देर खड़े रहना भी मुश्किल हो जाता है.खाना बनाते-बनाते पसीने से हालत खराब हो जाती है.अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स आपके बहुत काम आ सकते है.
किचन में हवा आने-जाने का इंतजाम
सबसे पहले किचन में हवा आने-जाने का इंतजाम सही रखें. खाना बनाते वक्त खिड़की और दरवाजे खुले रखें, ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके। अगर घर में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन लगा है, तो उसे जरूर चलाएं.इससे किचन में गर्मी कम लगेगी.
खाना बनाने का टाइम भी बहुत मायने रखता है
गर्मी में खाना बनाने का टाइम भी बहुत मायने रखता है. कोशिश करें कि सुबह या शाम को खाना बना लें.दोपहर में किचन सबसे ज्यादा गर्म हो जाता है. अगर हो सके तो एक बार में थोड़ा ज्यादा खाना बना लें, ताकि बार-बार गैस जलाने की जरूरत न पड़े.
जल्दी पकने वाली चीजें बनाएं
ऐसी चीजें बनाएं जो जल्दी तैयार हो जाएं. गर्मियों में सलाद, दही, सैंडविच, स्प्राउट्स और फल खाना भी अच्छा रहता है.इससे गैस के सामने ज्यादा देर खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती और शरीर को भी ठंडक मिलती है.किचन में काम करते समय हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें. इससे गर्मी कम लगती है.अगर जगह हो तो एक छोटा फैन भी लगा सकते हैं, जिससे खाना बनाते समय काफी राहत मिलेगी.
खूब पानी पीते रहें
इसके साथ ही खूब पानी पीते रहें.किचन में काम करते वक्त अपने पास पानी, नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी जरूर रखें.इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे.किचन को साफ-सुथरा रखना भी जरूरी है. साफ किचन में काम करने में आसानी होती है और माहौल भी अच्छा लगता है.