बारिश में नहीं सूख रहे कपड़े? तो अपनाएं ये आसान तरीके, दूर होगी परेशानी

बारिश में नहीं सूख रहे कपड़े? तो अपनाएं ये आसान तरीके, दूर होगी परेशानी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पूरे देश में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है. एक तरफ लोग सुहाने मौसम का आनंद ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गर्मी से भी पूरी तरह राहत मिल चुकी है. लेकिन बरसात का मौसम एक ओर जहां राहत देता है, वहीं दूसरी ओर कपड़े सुखाने को लेकर बड़ी परेशानी भी खड़ी कर देता है.कई दिनों तक धूप नहीं निकलने और हवा में नमी रहने की वजह से कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं, जिससे उनमें बदबू आने लगती है. खासकर जिन घरों में छोटे बच्चे हैं, उनके लिए यह परेशानी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि कपड़े नहीं सूखने से उनमें फंगस और बैक्टीरिया पनपने का खतरा काफी बढ़ जाता है.ऐसे में बरसात के दिनों में कपड़े कैसे सुखाए जाएं, इसके कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स हम आपको बताने वाले हैं, ताकि बारिश के मौसम में भी आपको परेशानी न हो.

 अपनाएं ये आसान तरीके, दूर होगी परेशानी

जो लोग घर पर रहते हैं, उनका जैसे-तैसे काम चल जाता है, लेकिन जिन लोगों को रोजाना ऑफिस जाना होता है या जिनके बच्चों को स्कूल जाना होता है, उनके लिए यूनिफॉर्म और रोजमर्रा के कपड़े सुखाना मुश्किल हो जाता है.ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप बरसात के दिनों में भी आसानी से कपड़े सुखा सकते है. इससे न आपके बच्चों का स्कूल छूटेगा और न ही किसी का ऑफिस जाना बंद होगा.साथ ही आप अपने बच्चों और परिवार को फंगस और बैक्टीरिया से भी बचा सकते है.

कपडे को अच्छे तरीके से गारे

जब कड़क धूप निकलती है तो कपड़ों को कम समय के लिए भी बाहर रखा जाए, तब भी वे सूख जाते है लेकिन बरसात के दिनों में ऐसा नहीं होता. ऐसे में कपड़े धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह स्पिन करना चाहिए. अच्छी तरह स्पिन करने से कपड़ों में बचा अतिरिक्त पानी निकल जाता है, जिससे उन्हें सूखने में आसानी होती है. यदि आपके घर में वॉशिंग मशीन है तो उसका स्पिन मोड जरूर इस्तेमाल करें, वरना हाथ से भी कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़ सकते है.

खुले जगहों पर सुखाये कपड़े

बहुत से लोग बरसात के दिनों में एक छोटी-सी गलती कर देते है.वे कपड़ों को कमरे में यहां-वहां डाल देते हैं, जिससे कपड़े सूखने में ज्यादा समय लगता है और कमरे में भी अजीब-सी बदबू आने लगती है.आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. हमेशा कपड़ों को ऐसी जगह सुखाएं, जहां हवा का अच्छा आवागमन हो, जैसे बालकनी, खिड़की के पास या फिर पंखे के नीचे.इससे कपड़े काफी आसानी से सूख जाते है.

रेंगनी के बचाये हैंगर पर सुखायें कपडे

बहुत से लोग गर्मी और धूप में जैसे कपड़े सुखाते हैं, वैसे ही बरसात में भी एक ही रस्सी पर कई कपड़े पास-पास टांग देते है.इसकी वजह से कपड़ों में हवा कम लगती है और उन्हें सूखने में ज्यादा समय लगता है. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए.आप चाहें तो हैंगर का इस्तेमाल कर सकते है अलग-अलग हैंगर पर कपड़े टांगने से उनमें हवा अच्छी तरह लगती है और वे जल्दी सूख जाते है.

जल्दी सुखाने के लिए अपनायें ये टिप्स

यदि आपको किसी कपड़े को जल्दी पहनना है और वह नहीं सूख रहा है, तो आप एक मोटे और पूरी तरह सूखे तौलिये का इस्तेमाल कर सकते है.जहां भीगे हुए कपड़े को सूखे तौलिये के अंदर रखकर हल्के हाथों से दबाएं, ताकि तौलिया अतिरिक्त पानी सोख ले.इसके बाद जरूरत हो तो आप उस कपड़े को आयरन की मदद से भी जल्दी सुखा सकते है.

कपड़े सुखाते समय उनके बीच दूरी रखें

बरसात के दिनों में कपड़े नहीं सूखने की वजह से उनमें बदबू आना आम बात है. ऐसे में आपको उन कपड़ों को हल्के डिटर्जेंट या एंटीबैक्टीरियल लिक्विड से दोबारा धोना चाहिए.साथ ही कपड़े सुखाते समय उनके बीच पर्याप्त दूरी रखें.इससे कपड़ों में सीलन नहीं बनती, वे जल्दी सूख जाते हैं और उनमें बदबू भी नहीं आती.