Chanakya Niti: बच्चों के सामने माता-पिता भूलकर भी न करें ये काम, वरना बिगड़ सकते हैं बच्चों के संस्कार
आचार्य चाणक्य की नीतियां भले ही कड़वी हों लेकिन जीवन में उनका विशेष महत्व माना जाता है. उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं. राजनीति से लेकर सामाजिक और पारिवारिक जीवन तक, चाणक्य की नीतियां लोगों का मार्गदर्शन करती हैं. यही वजह है कि आज भी कई लोग चाणक्य नीति फॉलो करते हैं और उसमें बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश करते हैं.
टीएनपी डेस्क: आचार्य चाणक्य की नीतियां भले ही कड़वी हों लेकिन जीवन में उनका विशेष महत्व माना जाता है. उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं. राजनीति से लेकर सामाजिक और पारिवारिक जीवन तक, चाणक्य की नीतियां लोगों का मार्गदर्शन करती हैं. यही वजह है कि आज भी कई लोग चाणक्य नीति फॉलो करते हैं और उसमें बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश करते हैं.
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन के लगभग हर पहलू के बारे में बताया है. उन्होंने बच्चों की परवरिश को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं. चाणक्य के अनुसार माता-पिता का व्यवहार बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कारों पर गहरा प्रभाव डालता है. बच्चे अपने आसपास जो देखते और सीखते हैं, अक्सर वैसा ही व्यवहार आगे चलकर अपने जीवन में भी अपनाते हैं.
ऐसे में माता-पिता को बच्चों के सामने अपने व्यवहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार माता-पिता को बच्चों के सामने कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि बच्चों के बेहतर संस्कार और परवरिश के लिए माता-पिता को किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए.
1. बच्चों के सामने कभी न बोलें झूठ
आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार माता-पिता को बच्चों के सामने कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए. अगर आप बच्चों के सामने झूठ बोलते हैं या उन्हें अपने झूठ में शामिल करते हैं तो इससे उनकी नजरों में आपका सम्मान कम हो सकता है. साथ ही बच्चों के चरित्र पर भी इसका नेगेटिव इंपैक्ट पड़ सकता है. बच्चे अपने माता-पिता को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं. ऐसे में अगर माता-पिता खुद झूठ बोलेंगे तो बच्चे भी आगे चलकर ईमानदारी की जगह झूठ का सहारा ले सकते हैं. यहां तक कि वे अपने माता-पिता से भी झूठ बोलने लग सकते हैं. इसलिए बच्चों के सामने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी का उदाहरण पेश करना चाहिए.
2. बच्चों के सामने न करें लड़ाई-झगड़ा
चाणक्य नीति के अनुसार क्रोध और लड़ाई-झगड़ा व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होता है. माता-पिता को बच्चों के सामने एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए. अगर घर में अक्सर माता-पिता के बीच विवाद होता है तो इसका बच्चों के स्वभाव पर गहरा असर पड़ता है. बच्चे अपने माता-पिता के व्यवहार से ही रिश्तों में प्यार और सम्मान करना सीखते हैं. ऐसे में माता-पिता के बीच बार-बार होने वाले झगड़ों से बच्चों में चिड़चिड़ापन और आक्रामकता जैसी आदतें आ जाती हैं. इसलिए माता-पिता को बच्चों के सामने एक-दूसरे के साथ सम्मान और धैर्य से पेश आना चाहिए.
3. बच्चों के सामने एक-दूसरे का अपमान न करें
माता-पिता को बच्चों के सामने एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. अगर वे बच्चों के सामने एक-दूसरे का अपमान करते हैं या गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बच्चों के मन पर बुरा असर पड़ सकता है. बच्चे अपने माता-पिता को देखकर ही रिश्तों की अहमियत समझते हैं. ऐसे में माता-पिता के बीच सम्मान की कमी उनके व्यवहार और सोच को प्रभावित करती है. इसलिए बच्चों के सामने हमेशा अच्छा व्यवहार करना चाहिए