हमें कोई परेशान न करे...चपरासी के प्यार में पागल टीचर ने भागकर कर ली शादी, फिर क्या हुआ देखिये
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला शिक्षक ने अपने ही कॉलेज के चपरासी से प्रेम विवाह कर लिया.दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज भी की.परिवार से खतरे की आशंका जताते हुए शिक्षिका ने वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है, इसलिए उन्हें परेशान न किया जाए.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कहा जाता है प्यार अंधा होता है, जब यह किसी से हो जाए तो ना तो जाति देखी जाती है और ना ही धर्म और ना ही धन संपत्ति देखी जाती है. कहा जाता है कि प्यार जब परवान चढ़ता है तो लोग समाज की सारी मर्यादा को भूल जाते है.उन्हें दिखता है तो बस प्यार.दरअसल आज हम प्यार मोहब्बत की बात इस लिये कर रहे है क्योंकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके पीछे एक बड़ा दिलचस्प कहानी छुपी है. पूरी कहानी क्या है चलिए आपको बताते है.
पढ़िये दिलचस्प मामला
दरअसल यूपी के बागपत का ये पूरा मामला है जहां एक इंटर कॉलेज के टीचर को अपने ही कॉलेज के चपरासी से बेइंतहा मोहब्बत हो गई. वह चपरासी के प्यार में इस तरह पागल हो गई कि उसके बिना एक मिनट रहना मुश्किल हो गया. फिर क्या था टीचर ने चपरासी के साथ भाग कर शादी कर ली और जीने मरने की कसमें भी खाई.सात जन्मों के साथ का वादा किया.
अब हमें कोई परेशान ना करें....
दोनों आर्य समाज के मंदिर में पहुंचें और शादी का ली. वहां इसके बाद कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया भी पूरा किया गया.वही टीचर ने पुलिस को कोर्ट मैरिज के कागज़ात भेजे, और सुरक्षा की गुहार भी लगाई है.और वीडियो बनाते हुए इसको वायरल कर दिया है.वीडियो में टीचर कहती हुई दिख रही है कि हमने कोर्ट मैरिज कर ली है अब हमें कोई परेशान ना करें.
कई साल से चल रहा था प्री प्रसंग
मामले की मिली जानकारी के मुताबिक पिलाना थाना क्षेत्र के एक कॉलेज के शिक्षक को अपने ही कॉलेज के एक चपरासी से प्यार हो गया. कई साल तक प्रेम प्रसंग चला. वहीं इसके बाद दोनों ने शादी करने की सोची और एक सप्ताह पहले फरार हो गए.इसके बाद मंदिर में शादी भी कर ली.हालांकी टीचर को अपने परिवार से जान का खतरा महसूस हुआ जिसके लिए उसने एक वीडियो बनाया और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई. वीडियो में वह कह रही है कि मेरी उमर 25 साल है मैंने अपनी मर्जी से शादी की है अब मुझे कोई परेशान ना करें.