सालों से Work From Home करने वालों को सलाम! 2 हफ्ते में ही परेशान हुई महिला,Video शेयर कर बताया अपना अनुभव
VIRAL VIDEO: कोरोना महामारी के बाद Work From Home (WFH) कई लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. घर से काम करने में न ऑफिस जाने की टेंशन होती है और न ही ट्रैफिक में समय बर्बाद होता है. शुरुआत में यह व्यवस्था काफी आरामदायक लगती है, लेकिन लंबे समय तक घर से काम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता.
TNP Desk: कोरोना महामारी के बाद Work From Home (WFH) कई लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. घर से काम करने में न ऑफिस जाने की टेंशन होती है और न ही ट्रैफिक में समय बर्बाद होता है. शुरुआत में यह व्यवस्था काफी आरामदायक लगती है, लेकिन लंबे समय तक घर से काम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता.
अब एक महिला ने अपने सिर्फ दो हफ्ते के Work From Home अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद उनका वीडियो चर्चा में है. महिला ने बताया कि शुरुआत में उन्हें घर से काम करने की खुशी हुई, लेकिन लगातार दो हफ्ते घर से काम करने के बाद वह मानसिक रूप से काफी थक गईं.
दो हफ्ते से घर से बाहर नहीं निकली
मोहिनी नाम की इस महिला ने इंस्टाग्राम पर अपना Work From Home अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में कर्मचारियों को साल में दो हफ्ते पूरी तरह घर से काम करने की सुविधा मिलती है. मोहिनी के मुताबिक, Work From Home के दौरान काम का दबाव कम नहीं होता. बल्कि पूरे दिन एक ही तरह का रूटीन दोहराने से उन्हें ऐसा महसूस होने लगा जैसे वह किसी जगह पर कैद होकर रह गई हों.
उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि भले ही उनकी कंपनी में काम चल रहा था और वह घर पर आराम से थीं, लेकिन उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि वह पिछले दो हफ्तों से घर से बाहर ही नहीं निकली हैं.
काम का दबाव उतना ही रहता है
मोहिनी ने बताया कि घर से काम करने का मतलब यह नहीं है कि काम का दबाव कम हो जाता है. ऑफिस की तरह ही घर से भी काम की जिम्मेदारियां और deadlines बनी रहती हैं.लगातार एक ही जगह पर रहकर काम करने और रोजाना एक जैसा routine follow करने की वजह से उन्हें मानसिक थकान महसूस होने लगी. उनके मुताबिक Work From Home हर किसी के लिए उतना आसान नहीं है, जितना बाहर से दिखाई देता है.
Hybrid System को बताया सबसे बेहतर
मोहिनी ने अपने अनुभव के आधार पर Hybrid Work System को बेहतर विकल्प बताया. उनका मानना है कि ऑफिस और घर से काम करने के बीच बैलेंस करना कर्मचारियों के लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है. उन्होंने कहा कि जब आप ऑफिस जाते हैं तो सिर्फ काम ही नहीं करते, बल्कि कई नई चीजें भी सीखते हैं. ऑफिस आने-जाने के दौरान travel होता है, दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलता है और अलग-अलग तरह के लोगों से मिलने का अवसर भी मिलता है. मोहिनी के मुताबिक ऑफिस में साथ बैठकर खाना खाना और अपने कॉलीग के साथ बातचीत करना भी काम के माहौल को बेहतर बनाता है.
सालों से WFH करने वालों को सलाम
अपने वीडियो के अंत में मोहिनी ने उन लोगों की भी तारीफ की जो सालों से घर से ही काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लगातार लंबे समय तक घर से काम करना उनके बस की बात नहीं है.मोहिनी का यह अनुभव भले ही व्यक्तिगत हो लेकिन Work From Home और Hybrid Work System को लेकर चल रही बहस को एक नया नजरिया जरूर देता है. जहां कुछ कर्मचारियों के लिए WFH सुविधाजनक है, वहीं कुछ लोगों को ऑफिस का माहौल और लोगों के साथ interaction ज्यादा पसंद आता है.
आपके लिए Work From Home बेहतर है या Hybrid Work System? अपनी राय ज़रूर शेयर करें