हम लोगों को समझ सको तो...चोरी करते पकड़ा गया शख्स, गांव वालों ने पहले खिलाया खाना, फिर जो किया देखिए

चोरी करते पकड़े गए शख्स को गांव वालों ने पहले जमकर खाना खिलाया और उसके बाद चोरी को लेकर पूछताछ की. वायरल वीडियो में गांव वालों की इंसानियत और मजेदार अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हम लोगों को समझ सको तो...चोरी करते पकड़ा गया शख्स, गांव वालों ने पहले खिलाया खाना, फिर जो किया देखिए

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):चोरी करना बहुत बुरी बात होती है. कहा जाता है कि भले ही आप ईमानदारी से छोटा-मोटा काम करके पैसे कमाएं, लेकिन चोरी नहीं करनी चाहिए. जब भी हम किसी को चोरी करते देखते हैं या पकड़ते हैं, तो हमें उसके ऊपर काफी गुस्सा आता है. लोग उसके साथ मारपीट करने लगते हैं या पुलिस में दे देते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जहां पर बच्चे या बड़े जब मोबाइल, पैसे या फिर घर में चोरी करते पकड़े जाते हैं, तो लोग उनको काफी मारते हैं. लेकिन आज हम जिस वायरल वीडियो के बारे में बात करने वाले हैं, वह काफी अलग है. अलग इसलिए क्योंकि एक शख्स जब चोरी करता पकड़ा गया, तो उसको मारने की जगह लोगों ने पहले उसे भरपेट खाना खिलाया. आइए बताते हैं, आखिर हुआ क्या.

 गांव वालों ने चोर को पहले खिलाया खाना

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आपको भी हंसी आएगी. जहां चोरी करते पकड़े जाने पर एक शख्स के साथ ऐसा होता है कि लोगों के साथ वह चोर भी हैरान रह गया कि आखिर उसके साथ हो क्या रहा है. दरअसल, जब भी कोई चोरी करता पकड़ा जाता है, तो इस बात की उम्मीद होती है कि लोग उसे पकड़कर पीटेंगे, लेकिन इस चोर के साथ तो अलग ही खेला हो गया. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक चोर को कई लोगों ने घेरा है, वहीं वह बैठकर रोटी-सब्जी खा रहा है. हालांकि, वह खुश नहीं है, वह काफी घबराया हुआ है. इस वीडियो की हर तरफ तारीफ हो रही है.

काफी मजेदार है वायरल वीडियो

वीडियो को जैसे ही आप देखना शुरू करेंगे, आपको दिखेगा कि एक चोर पकड़ा गया है. गांव वालों ने उसे घेर रखा है और खड़े हैं, वहीं उसे खाना भी खिला रहे हैं. चोर को जोर से भूख लगी थी, यही वजह है कि उसने बिना नखरा किए सब्जी-रोटी खाना ही पहली पसंद समझी. लेकिन उसके चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही थी. खाना खाने के बाद उसके साथ क्या कुछ होने वाला है, यह साफ दिख रहा था. उसे पता था कि खाना खत्म होते ही असली में उससे सवाल शुरू होंगे कि आखिर उसने चोरी क्यों की.वायरल वीडियो में एक गांव का शख्स बुजुर्ग से पूछता है कि आखिर इस आदमी ने क्या किया है, तो बुजुर्ग बड़े ही मजाक के अंदाज में जवाब देते हैं कि इसमें चोरी की है. उनका बोलने का अंदाज इतना मजेदार है कि ये किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा.

बिहार के लोग काफी दिलदार है...

इसके बाद वीडियो वाला शख्स थोड़ा और परेशान हो जाता है कि जब उसने चोरी की है, तो लोग इसे खाना क्यों खिला रहे हैं. इस पर बुजुर्ग मुस्कुराकर कहते हैं, अगर इसे कुछ हो गया तो जवाब कौन देगा. इसे मरने थोड़ी देंगे. यानी गांव वालों का साफ कहना है कि गलती चाहे कितनी भी बड़ी हो, भूखे इंसान को खाना तो मिलना ही चाहिए. पहले पेट भराओ, फिर चोरी के मामले में पूछताछ करो. वीडियो में भी दूसरे शख्स इस बात से सहमत नजर दिखते हैं.आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. वहीं, वीडियो बनाने वाले शख्स ने भी लिखा है कि बिहार में आज भी इंसानियत जिंदा है. पहले भूखे इंसान को खाना खिलाना ही बिहार के लोगों की प्राथमिकता है. इसके बाद चोरी के बारे में पूछताछ की जाएगी. अगर उसने सच नहीं बताया, तो फिर आगे की कार्रवाई होगी.

वायरल वीडियो ने बदल कर रख दी लोगों की सोच

हालांकि, हमने चोरी करते पकड़े जाने के बाद युवक के साथ पिटाई, मारपीट या सवाल-जवाब का वीडियो जरूर देखा होगा, लेकिन यह वीडियो लोगों की सोच बदलकर रख दी है और साथ ही बिहार के लोग कितने दिलदार होते हैं, इस बात को भी साबित किया है. बिहार के लोगों के लिए भूखे आदमी को पीटना या सवाल-जवाब करना गलत लगता है, क्योंकि भूखे को पहला खाना खिलाना ही इंसानियत है. वायरल वीडियो को लोग काफी ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं.