मधुपुर- गिरिडीह रेल खंड पर आठ और 23 को क्यों नहीं चलेगीं ट्रेनें, रेलवे ने क्या बताई है वजह,पढ़िए
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में मधुपुर बाईपास पर काम चल रहा है. मधुपुर रेलखंड पर पोल संख्या 6A के लिए बॉक्स पुशिंग का काम किया जाना हैं.
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में मधुपुर बाईपास पर काम चल रहा है. मधुपुर रेलखंड पर पोल संख्या 6A के लिए बॉक्स पुशिंग का काम किया जाना हैं.
धनबाद(DHANBAD): पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में मधुपुर बाईपास पर काम चल रहा है. मधुपुर रेलखंड पर पोल संख्या 6A के लिए बॉक्स पुशिंग का काम किया जाना हैं. अगर आप इस महीने मधुपुर और गिरिडीह के बीच ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है. जानकारी के अनुसार मधुपुर- गिरिडीह रेल खंड पर नवंबर महीने में 2 दिन पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेंगी।
रेल मैनेजमेंट की ओर से आठ और 23 नवंबर को पैसेंजर ट्रेनो का परिचालन रद्द किया गया है. मधुपुर- गिरिडीह रेल खंड में मधुपुर और जगदीशपुर स्टेशनों के बीच 5,8,23 और 26 नवंबर को यातायात व विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा। इसे लेकर पैसेंजर ट्रेन केवल 8 नवंबर और 23 नवंबर को रद्द रहेगी।
रेल मैनेजमेंट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी यात्रा का शेड्यूल परिचालन संबंधी बदलावों को ध्यान में रखते हुए बनाएं। गाड़ी संख्या 53515 (मधुपुर–गिरिडीह पैसेंजर) और गाड़ी संख्या 53516 (गिरिडीह–मधुपुर पैसेंजर) 08 नवंबर 2026 (रविवार) और 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को रद्द रहेगी।