वंदे भारत : मार्च के बाद सितम्बर में बड़ी शिकायत, दही में कीड़े के बाद अब चावल -दाल में कीड़े की क्या है कहानी?
इसी साल मार्च महीने में पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की क्वालिटी को लेकर की गई शिकायत में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की थी
इसी साल मार्च महीने में पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की क्वालिटी को लेकर की गई शिकायत में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की थी
TNP DESK- इसी साल मार्च महीने में पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की क्वालिटी को लेकर की गई शिकायत में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की थी. आईआरसीटीसी पर 10 लाख और सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था. रेलवे ने सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी को बर्खास्त करने का भी आदेश दिया था. 15 मार्च को पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों ने दही में कीड़े मिलने की शिकायत की थी. वीडियो भी शेयर किया था.

शिकायत के अनुसार दाल भात में कीड़े मिले थे
इधर, गया से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों ने दाल -भात में कीड़ा परोसे जाने की शिकायत की है. जानकारी के अनुसार गया -हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के AC चेयर कार के यात्री ने इसकी शिकायत की है. बताया है कि 30 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस से पारसनाथ से हावड़ा जा रहे थे. यात्रा के दौरान उन्हें जो भोजन दिया गया, उस दाल -भात के पैकेट में कीड़े थे. मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी, पूर्व रेल को टैग कर एक्स पर शिकायत की गई थी. वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की गई है. जानकारी के अनुसार रेलवे ने शिकायत की जांच का आदेश जारी कर दिया है.
हाल की शिकायत में यात्री ने क्या कहा है ,क्या डिमांड की गई है
शिकायत में कहा गया है कि मेरा पीएनआर नंबर 6838841732 तथा ट्रेन नंबर 22304 था. वह गया- हावड़ा वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. उनके डिनर में कीड़े मिले, कुछ और लोगों के भोजन में भी कीड़े मिले ,उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने की मांग की थी. दरअसल, वंदे भारत ट्रेन में खाना को लेकर यह ट्रेन विवादों में आ गई है. लगातार शिकायतें मिली है. हालिया शिकायत के बाद धनबाद से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है. देखना है कि आगे क्या कार्रवाई होती है? दरअसल, समय के साथ सुविधा को लेकर लोग वंदे भारत ट्रेन को पसंद कर रहे हैं. वंदे भारत ट्रेन का विस्तार भी हो रहा है, लेकिन बीच-बीच में लगातार मिल रही शिकायतों से लोगों का विश्वास भी डगमगा रहा है.