सनसनीखेज खुलासा:धनबाद के कैब चालक ने यूपी में की थी जवान की हत्या,यूपी पुलिस पहुंची तो पढ़िए क्या हुआ?

धनबाद में पदस्थापित एवं उत्तर प्रदेश के रहने वाले सीआईएसएफ जवान हत्याकांड में सनसनी खेज खुलासा हुआ है. हत्या का आरोप धनबाद के सुनील यादव पर लगा है

सनसनीखेज खुलासा:धनबाद के कैब चालक ने यूपी में की थी जवान की हत्या,यूपी पुलिस पहुंची तो पढ़िए क्या हुआ?

धनबाद।धनबाद में पदस्थापित एवं उत्तर प्रदेश के रहने वाले सीआईएसएफ जवान हत्याकांड में सनसनी खेज खुलासा हुआ है. हत्या का आरोप धनबाद के सुनील यादव पर लगा है. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने धनबाद से उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल, धनबाद से छुट्टी लेकर गोरखपुर स्थित अपने घर लौट रहे सीआईएसएफ के जवान परमवीर यादव की हत्या के मामले में गोरखपुर पुलिस ने धनबाद के न्यू बिशनपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले कैब चालक सुनील यादव को गिरफ्तार किया है. सुनील यादव भी मूल रूप से यूपी के बलिया का रहने वाला है.

 4 अक्टूबर को परमवीर यादव छुट्टी लेकर धनबाद से अपने घर जा रहे थे. उन्होंने धनबाद के न्यू बिशनपुर के सुनील यादव से घर जाने के लिए कैब की बुकिंग की थी. कैब का किराया ₹14000 तय हुआ था. इसमें 7800 अग्रिम दिए गए थे. जबकि शेष रकम घर पहुंच कर देने की बात थी. 

सूचना के मुताबिक रास्ते में यूपी के गिड़ा थाना क्षेत्र में किराए के रुपए को लेकर विवाद हो गया. कैब चालक ने ईंट से हमला कर सीआईएसएफ जवान की हत्या कर दी. परमवीर यादव का शव 6 अक्टूबर को  मिला था. उनकी जेब से मिले सीआईएसएफ के पहचान पत्र से शिनाख्त हुई थी. 

पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जांच में कैब चालक की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है.