सनसनीखेज खबर:टुंडी में खेलते खेलते  छह साल की बच्ची एक घर में पहुंची तो उसके साथ क्या हुआ,जान कर माथा पीट लेंगे आप?

पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी राजेश सोरेन को हिरासत में ले लिया है. वह तीन बच्चों का पिता है.

सनसनीखेज खबर:टुंडी में खेलते खेलते  छह साल की बच्ची एक घर में पहुंची तो उसके साथ क्या हुआ,जान कर माथा पीट लेंगे आप?

धनबाद: राक्षसी प्रवृत्ति के लोग समाज को कलंकित कर रहे हैं. घर परिवार को बर्बाद कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला धनबाद के टुंडी से सामने आया है. जानकारी के अनुसार टुंडी थाना क्षेत्र की बेग नरिया पंचायत के गांव में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है. 

पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी राजेश सोरेन को हिरासत में ले लिया है. वह तीन बच्चों का पिता है.पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर बच्ची खेलते हुए राजेश के घर पहुंची थी. आरोप है कि उसने बच्ची को बहलाकर एक कमरा में ले जाकर गलत काम किया. 

आसपास काम कर रही एक महिला को शक होने पर दरवाजा खटखटाया. जिसके बाद बच्ची रोते हुए बाहर निकली. इसके बाद तो गांव में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार परिजन बच्ची को लेकर SNMMCH धनबाद पहुंचे. जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. इस घटना को लेकर गांव के लोग गुस्से में हैं. उनका कहना है कि ऐसी मानसिकता के लोगों के खिलाफ  सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.