सरायकेला में एक ही दिन दो बड़े हादसे, अलग-अलग जगहों पर नहर में गिरे दो हाइवा, एक चालक घायल

सरायकेला में एक ही दिन दो बड़े हादसे, अलग-अलग जगहों पर नहर में गिरे दो हाइवा, एक चालक घायल

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर हाइवा वाहन के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से हड़कंप मच गया.चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग और कटया ब्लॉक क्षेत्र के पुल पर हुए हादसों में एक चालक घायल हुआ जबकि एक बाल-बाल बच गया.

हादसे में चालक घायल

पहली घटना चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर चैनपुर के पास हुई.कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे कैनाल में जा गिरा. इस हादसे में चालक घायल हो गया.दूसरी घटना चांडिल प्रखंड के कटया ब्लॉक क्षेत्र में ब्लॉक रोड के नहर के पुल के पास हुई.यहां भी एक हाइवा अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया. गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया. ये पुल हमेशा से हादसों का कारण बना हुआ है. यहां सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी का कोई बोर्ड नहीं है. रात में तो और भी खतरा बढ़ जाता है.

पढ़े क्या है स्थानिया लोगो का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल और सड़क की खराब स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण इस इलाके में दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.दोनों मामलों में पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई. प्रशासन से लोगों ने NH और ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा मानकों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल