सरायकेला : कुख्यात अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, कपाली पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

सरायकेला पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं, उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. यह कार्रवाई कपाली पुलिस ने की है. पुलिस के अनुसार पकड़ाया अपराधी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ पिस्तौल लेकर घूम रहा था. पुलिस में गिरफ्तार अपराधी राकेश गोस्वामी उर्फ गुड्डू को जेल भेज दिया गया है. वह जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मलनगर का रहने वाला है. शनिवार को चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया.

सरायकेला : कुख्यात अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, कपाली पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं, उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. यह कार्रवाई कपाली पुलिस ने की है. पुलिस के अनुसार पकड़ाया अपराधी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ पिस्तौल लेकर घूम रहा था. पुलिस में गिरफ्तार अपराधी राकेश गोस्वामी उर्फ गुड्डू को जेल भेज दिया गया है. वह जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मलनगर का रहने वाला है. शनिवार को चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती समेत कुल 10 मामले अलग अलग थाना में दर्ज है. 

एसडीपीओ के अनुसार 31 जुलाई कि रात पुलिस को सूचना मिली कि कपाली के पुड़ीसिली चौक के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम दे सकता है. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. हालांकि उसका साथी भाग निकला. जांच करने पर उसके पास एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला. फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ा जाएगा. 

पुलिस अब यह जांच कर रही है आरोपी के पास हथियार कहां से आया. आरोपी से पूछताछ में पुलिस को कुछ सुराग मिले है, इस पर पुलिस जांच कर रही है. एसडीपीओ का कहना है कि अपराधी को हथियार सप्लाई करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया गया है.