सरायकेला: आदित्यपुर में आरकेएफएल कर्मी ने खुद को मारी गोली, शव के पास देसी कट्टा बरामद

सरायकेला-खरसवां जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली है. शनिवार की देर शाम पुलिस ने युवक का शव उसके घर से बरामद किया. मृतक की पहचान तपन दास (35) के रुप में हुई है. वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शक्तिपद सिंह के घर पर किराए पर रहता था. यहीं उसने खुद को गोली मारी.

सरायकेला: आदित्यपुर में आरकेएफएल कर्मी ने खुद को मारी गोली, शव के पास देसी कट्टा बरामद

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसवां जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली है. शनिवार की देर शाम पुलिस ने युवक का शव उसके घर से बरामद किया. मृतक की पहचान तपन दास (35) के रुप में हुई है. वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शक्तिपद सिंह के घर पर किराए पर रहता था. यहीं उसने खुद को गोली मारी. पुलिस ने शव के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है. ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने खुद को देसी कट्टा से ही गोली मारी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक तपन दास आरकेएफएल कंपनी में काम करता था और आदित्यपुर में अकेला ही रहता था. एफएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल की जांच भी की गई. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. युवक ने खुद को कनपटी में गोली मारी है. 

कमरे का ताला तोड़ घर में घुसी पुलिस
मृतक के घर से बदबू आने पर आस-पास के लोगों को शक हुआ. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में ताला लगा हुआ था. सूचना पर मृतक की पत्नी समेत अन्य परिजन भी मौके पर पहुंची. परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा और भीतर घुसी. शव लहुलोहान अवस्था में मिला. शव के पास ही एक देसी कट्टा पड़ा था. इस मामले में पुलिस ने तपन दास की पत्नी के बयान पर युडी केस दर्ज किया है. तपन दास की पत्नी जमशेदपुर स्थित भुइयांडीह में रहती है. तपन दास के दो बच्चे भी हैं. पत्नी से विवाद के कारण वह अकेला रहता था. पुलिस के अनुसार तपन दास का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि तपन दास का किसी दूसरी महिला के साथ दोस्ती थी. इसी कारण वह मानसिक तनाव में था और आत्महत्या की.