सरायकेला में चोरी की बड़ी वारदात टली, 6 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

सरायकेला में चोरी की बड़ी वारदात टली, 6 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां पुलिस ने चोरी को एक बड़ी घटना को नाकाम किया है. चोरी करते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई खरसावां थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की. खरसावां थाना क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़ी एक कंपनी परिसर में चोर चोरी की नीयत से घुसे थे. पुलिस को इसकी भनक लग है, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की और 6 लोगों को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया. गुरुवार को सरायकेला के एसडीपीओ अमित खलको ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के जेल भेज दिया गया है. इनके खिलाफ थाना में एक केस दर्ज किया गया है.
एसडीपीओ ने बताया कि 17 जून की शाम पुलिस को सूचना मिली थी खरसावां थाना क्षेत्र के बुरूडीह गांव स्थित बंद पड़े अभिजीत कंपनी परिसर में कुछ लोग चोरी का प्रयास कर रहे है. इसके बाद वहां छापेमारी की गई और कुल 6 लोगों को पकड़ा गया. जांच में पता चल कि सभी कंपनी में मौजूद लोहे को काटकर चोरी करने का प्लान बना रहे थे. इनसे पूछताछ में कई जानकारियां मिली है, जिसपर जांच की जा रही है.

ये सामान हुए बरामद 
पुलिस ने चोरों के पास से 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, 2 गैस रेगुलेटर, एक गैस कटर, कटर पाइप, वेल्डिंग रॉड, नोजल  आदि बरामद किया है. आरोपियों के पास से मिले उपकरण से लग रहा है कि उनके द्वारा बड़ी चोरी करनी थी. गिरफ्तार आरोपियों में सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो (40), अजय हेम्ब्रम (28), शिवचरण होनहागा (32), नाया सुण्डी (22), मेघलाल बिरूली (22) और राकेश सरदार (26) शामिल हैं. सत्यदेव महतो का अपराधिक इतिहास रहा है. जानकारी की कि इससे पहले भी बंद पड़ी इस कंपनी में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है.