जमशेदपुर: जमीन विवाद में होटल कारोबारी की हत्या की आशंका, 9 राउंड चली गोली

सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित होटल टेंथ माइल स्टोन रेस्टोरेंट में कारोबारी की हत्या जमीन विवाद में किए जाने की आशंका है. इस एंगल से सरायकेला पु​लिस ने हत्याकांड की जांच शुरु कर दी है. देर रात तक सरायकेला एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर जांच करते रहे.

जमशेदपुर: जमीन विवाद में होटल कारोबारी की हत्या की आशंका, 9 राउंड चली गोली

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित होटल टेंथ माइल स्टोन रेस्टोरेंट में कारोबारी की हत्या जमीन विवाद में किए जाने की आशंका है. इस एंगल से सरायकेला पु​लिस ने हत्याकांड की जांच शुरु कर दी है. देर रात तक सरायकेला एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर जांच करते रहे. सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवकों को देखा गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) को 8 गोली मारी है. निखार के शरीर पर कुल 8 जगह गोली लगने से निशान​ ​मिले हैं. सिर में भी उसे गोली लगी है. शव को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है. पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी. इधर, घटना स्थल से पुलिस ने 9 खोखा बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि​ निखार सबलोक का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी वि​वाद में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. निखार सबलोक की दिन दहाड़े हत्या से शहर में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि निखार शहर के एक अपराधी का करीबी था. ऐसे में उक्त अपराधी के विरोधियों द्वारा निखार की हत्या कराने की आशंका है. 

4 अपराधियों के शामिल होने की शक
होटल कारोबारी की हत्या में कुल चार अपराधियों के शामिल होने का शक हैं. एक महिला भी इसमें शामिल बताई जा रही है. होटल के आस-पास एक महिला को भी गतिविधि करते देखा गया है. वह किसी से फोन पर बात करते देखी गई है. जांच में पता चला है कि अपराधी पहले से ही रेस्टोरेंट में मौजूद थे. वे निखार के वापस जाने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही निखार रेस्टोरेंट से बाहर जाने लगा वैसे ही पीछे से अपराधियों ने उसपर तबातोड़ फायरिंग कर दी. कुल 9 गोली अपराधियों ने उसपर चलाई. सरायकेला एसपी मनोज मनोज स्वर्गीयरी ने कहा कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है. पूरी जांच के बाद ही हत्या के कारणों के बारे में कहा जा सकेगा. कारोबारी की गोलीमार हत्या की गई हैं.

जमशेदपुर में हो सकता है गैंगवार
होटल कारोबारी की हत्या के बाद जमशेदपुर शहर में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है. पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर देख रही है. बताया जा रहा है कि हाइवे किनारे जमीन को लेकर दो गुटों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा हैं. इसी जमीन के विवाद को लेकर दूसरे गुट ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया.​ निखार सबलोक क्रिस्टल होटल का म​ालिक हैं. शहर के अलावा विदेशों में भी उसका होटल हैं. उसकी हत्या से शहर के कारोबारियों में शोक की लहर हैं. 

दोपहर में मारी थी गोली
जमशेदपुर के कदमा विजया हे​रिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक की हत्या सोमवार की दोपहर अपराधियों ने गोलीमार कर दी. चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथ माइल स्टोन में अपराधियों ने उन्हें तबातोड़ गोली मारी. कारोबारी को टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिनदहाड़े होटल कारोबारी की हत्या से शहर कारोबारियों में दहशत हैं.