सरायकेला में रिश्तों का कत्ल, बेटा ही निकला पिता का कातिल,पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरायकेला के धातकीडीह गांव में पिता की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने खून लगा चाकू, ईंट और कपड़ा जब्त किया है.
सरायकेला के धातकीडीह गांव में पिता की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने खून लगा चाकू, ईंट और कपड़ा जब्त किया है.
सरायकेला(Saraikela) : झारखंड के सरायकेला से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जहां बेटे ने अपने पिता की चाकू मार कर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. अब पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने खून से सना चाकू और ईट भी बरामत कर लिया है. ओपी छेत्र के धाकिडीह गांव का ये पूरा मामला लोगों को रिश्ते पर से भरोसा हिला दिया है. आपको बात दें की इस मामले में मृतक की पत्नी ने पहले ही मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही कर इस पूरे मामले का खुलासा किया था.
सरायकेला थाना (सिनी ओपी) क्षेत्र के धातकीडीह गांव में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय जी (25) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून लगी ईंट और खून लगा कपड़ा बरामद किया है. इस मामले में सरायकेला थाना कांड संख्या 107/2026, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, धातकीडीह निवासी पार्वती नायक (48) ने अपने पुत्र अर्जुन नायक के विरुद्ध पति अशोक नायक (58) की हत्या करने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया था. दिए हुए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
इस पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. जिसके बाद पुलिस को मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में संलिप्त बताए गए आरोपी अर्जुन नायक को गिरफ्तार कर लिया गया . आरोपी महलीसाई, निवाला टोला, धातकीडीह गांव का निवासी बताया गया है.
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही कथित तौर पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू और ईंट के अलावा खून लगा कपड़ा भी जब्त किया है. पुलिस ने बताया की वे इस पूरे मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है.इस पूरे छापामारी दल में सिनी ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुगना हांसदा और सिनी ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे.
रिपोर्ट: बीरेन्द्र मण्डल