चांडिल में हाथियों का उत्पात, तीन घरों को किया ध्वस्त, बाइक भी क्षतिग्रस्त

चांडिल में हाथियों का उत्पात, तीन घरों को किया ध्वस्त, बाइक भी क्षतिग्रस्त

सरायकेला ( SARAIKELA): सरायकेला - खरसावां जिले के चांडिल रेंज में जंगली हाथी का उत्पात देखने को मिला. झुंड से बिछड़ा एक हाथी चांडिल के सुखसारी गांव में घुस आया. इस दौरान हाथी ने भोजन की तलाश में तीन घरों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान एक बाइक भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में सो रहे लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीण एकजुट हुए और हाथी को किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ा. हाथी के कारण ग्रामीणों ने पूरी रात जाग कर काटी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम गांव नहीं आई. हाथी के कारण ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ. घर तोड़ने के बाद हाथी  घर में रखा अनाज भी चट कर गया. 

हाथी ने सबसे पहले सुखसारी गांव निवासी छोटू महतो का घर ध्वस्त कर दिया. घर में रखा 2 बोरा चावल हाथी चट कर गया. इसके बाद गुणाधर महतो का घर भी हाथी ने ध्वस्त कर दिया. उसके घर में भी रखा चावल हाथी चट कर गया. इसके अलावा गंगाधर महतो का घर भी हाथी ने तोड़ दिया. घर में सो रहे लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार रात करीब 1 बजे हाथी गांव में घुस आया.

घटना की सूचना पर रविवार की सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और क्षतिपूर्ति का आंकलन किया. ग्रामीणों ने घटना को जानकारी ली. वन विभाग में मुआवजे के लिए ग्रामीणों से फॉर्म भरने की अपील की. मुआवज फॉर्म ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया. ग्रामीणों ने कहा कि चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथी काफी उत्पात मचा रहे हैं. कई जगह हाथी झुंड में घूम रहे हैं तो कई जगहों पर सिंगल हाथी ही नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन विभाग हाथियों से लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है.