चांडिल में NH पर पलटा इथनॉल टैंकर, स्विफ्ट कार को मारी जोरदार टक्कर

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एनएच-33 पर सड़क हादसा हो गया. इसमें कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दरअसल, चिलगु के पास एनएच पर इथनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे पहले टैंकर ने एक कार में टक्कर मारी. इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद टैंकर से इथनॉल का रिसाव होने लगा. इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

चांडिल में NH पर पलटा इथनॉल टैंकर, स्विफ्ट कार को मारी जोरदार टक्कर

सरायकेला (SARAIKELA):  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एनएच-33 पर सड़क हादसा हो गया. इसमें कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दरअसल, चिलगु के पास एनएच पर  इथनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे पहले टैंकर ने एक कार में टक्कर मारी.  इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद  टैंकर से इथनॉल का रिसाव होने लगा. इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. चिल्गु के पास एनएच मरम्मत के कारण सड़क को सिंगल लेन किया गया है. 

जानकारी के अनुसार  स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे. सभी जमशेदपुर से रांची एयरपोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान टैंकर ने कार में टक्कर मार दी और फिर पलट गया. टैंकर की टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों का कहना था कि सिंगल लेन के कारण यह हादसा हुआ. वहीं, टैंकर चालक का कहना है कि  वह वाहन लेकर भुवनेश्वर जा रहा था. कार को बचाने के क्रम में वाहन पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें लदा इथनॉल सड़क पर रिसने लगा. 

इधर, घटना के कारण कुछ समय के लिए एनएच पर आवागमन बाधित हो गया. चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन सामान्य कराया. पुलिस ने टैंकर से इथनॉल के रिसाव को देखते हुए लोगों को वहां से हटा दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. कार सवार तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.