आदित्यपुर में दूसरे दिन भी तलाब में मिली लाश, इलाके में हड़कंप
कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया तलाब से दो दिन में दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.
कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया तलाब से दो दिन में दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.
सरायकेला: कृषि विज्ञान केंद्र गम्हरिया तलाब से दो दिन में दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. शव की पहचान कर ली गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. वहीं लाश मिलने की जानकारी पर परिजन भी तालाब के पास पहुंचे. जहां उन्होंने शव की पहचान की और पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है.
घटना से इलाके सनसनी फैली है. लगातार तालाब से दो शव बरामद किए गए है. साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस के प्रति नाराजगी भी जताई है. स्थानीय लोगों ने कहा कि शव होने की जानकारी एक दिन पहले यानि 13 अक्टूबर को ही पुलिस को दी गई थी. लेकिन पुलिस ने इसे अनदेखा किया. आखिर जब दूसरे दिन लाश खुद से तालाब के किनारे पहुंची तो स्थानीय लोगों ने फिर पुलिस को सूचना दी.
मृतक की पहचान किशन देव साहनी के रूप में हुई है. वह किराये के घर में पत्नी के साथ रहते थे. लेकिन मंगलवार से वह घर नहीं लौटे. पत्नी को जब लाश मिलने की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और पानी में पति के लाश को देख कर शव में लिपट कर रोने लगी. जिसे देख वहाँ मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है. पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल पर जांच कर रही है. आस पास के लोगों से पूछताछ भी की गई है. जिसके बाद अब जांच शुरू कर दिया है.