आदित्यपुर की फैक्ट्री में विस्फोट से 5 मजदूर घायल, 3 की हालत गंभीर
सरायकेला खरसावां जिले में गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा हुआ. आदित्यपुर में स्थित एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 5 मजदूर इसमें झुलस गए. इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. विस्फोट में घायल सभी मजदूरों को इलाज के लिए जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित टीएमएच लाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. हादसा आदित्यपुर के फेज 2बी - 33 स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर में हुआ. सिलेंडर विस्फोट होने के बाद कंपनी परिसर में आफरा तफरी मच है. अन्य मजदूर इधर-उधर भागने लगे. इस घटना में झुलसे मजदूरों को किसी तरह सहकर्मियों ने एम्बुलेंस के माध्यम से टीएमएच पहुंचाया. घायलों में एक महिला मजदूर भी शामिल है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला खरसावां जिले में गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा हुआ. आदित्यपुर में स्थित एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 5 मजदूर इसमें झुलस गए. इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. विस्फोट में घायल सभी मजदूरों को इलाज के लिए जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित टीएमएच लाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. हादसा आदित्यपुर के फेज 2बी - 33 स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर में हुआ. सिलेंडर विस्फोट होने के बाद कंपनी परिसर में आफरा तफरी मच है. अन्य मजदूर इधर-उधर भागने लगे. इस घटना में झुलसे मजदूरों को किसी तरह सहकर्मियों ने एम्बुलेंस के माध्यम से टीएमएच पहुंचाया. घायलों में एक महिला मजदूर भी शामिल है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. गैस रिसाव हुआ या किसी और कारण से विस्फोट हुआ इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा. कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.
आदित्यपुर पुलिस कंपनी परिसर पहुंची है और घटस्थल का निरीक्षण कर रही है. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा. वहीं, पुलिस ने कंपनी के अन्य मजदूरों से भी घटना को लेकर पूछताछ की. जबकि घायलों से भी घटना की जानकारी ली गई. पुलिस यह जांच कर रही है कि कंपनी परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था अथवा नहीं.