ई तो अलगे स्कैम चल रहा है! साहिबगंज में पेंशन योजना में बड़ा घोटाला, जानिए कैसे हुआ खुलासा

ई तो अलगे स्कैम चल रहा है! साहिबगंज में पेंशन योजना में बड़ा घोटाला, जानिए कैसे हुआ खुलासा

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड क्षेत्र से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है.जहां आदिवासी बहुल विशनपुर पंचायत में सैकड़ों मुस्लिम लाभुकों के नाम पर पेंशन भुगतान होने का खुलासा हुआ है.प्रारंभिक जांच में करीब 76 लाख 47 हजार रुपये की अनियमितता की आशंका जताई जा रही है.ऐसे में सवाल यह है कि आखिर फर्जी लाभुकों के नाम पर सरकारी खजाने से लाखों रुपये कैसे निकलते रहे? किसके संरक्षण में यह खेल चलता रहा? और क्या इस घोटाले की जड़ें सिर्फ बोरियो तक सीमित हैं या पूरा नेटवर्क सक्रिय है? 

335 फर्जी मुस्लिम लाभुकों के नाम पर घोटाला

प्रशासनिक जांच में खुलासा हुआ है कि आदिम जनजतीय समुदाय और आदिवासी बाहुल्य इलाको से घिरा विशनपुर पंचायत क्षेत्र में करीब 335 फर्जी मुस्लिम लाभुकों के नाम पर पेंशन भुगतान किया जा रहा था.शुरुआती जांच रिपोर्ट यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.जाँच रिपोर्ट के अनुसार लाभुकों के सत्यापन अभियान के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है,जांच में ऐसे लोगों के नाम भी पेंशन सूची में पाए गए जो निर्धारित पात्रता की श्रेणी में नहीं आते थे.कई मामलों में उम्र संबंधी दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां मिली है,जबकि कुछ स्वस्थ और कामकाजी लोगों को दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिए जाने की बात भी सामने आ रही है.अब गठित एसआईटी टीम के द्वारा सभी लाभुकों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जा रहा है और फर्जी तरीके से सरकारी राशि लेने वालों की पहचान की जा रही है.

वर्षों तक सरकारी योजनाओं की राशि किन लोगों के खातों में जाती रही?

वहीं फर्जीवाड़े का चौकानें वाले मामले का खुलासा होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्षों तक सरकारी योजनाओं की राशि किन लोगों के खातों में जाती रही? क्या यह सिर्फ दस्तावेजी लापरवाही है या फिर सरकारी पैसे की सुनियोजित बंदरबांट? आखिर संबंधित कर्मियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय क्यों नहीं हुई? इधर फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद जाँच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है.सभी लाभुकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है.दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर