नशे की खेप पर साहिबगंज पुलिस का शिकंजा, 8 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज पुलिस की बड़ी करवाई नशे का कारोबारी गिरफ्तार . गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस की टीम ने नॉर्थ कॉलोनी कलिंगा के सामने वाली गली में बाइक से गांजा ले जा रहे फिरोज अख्तर (38) को पकड़कर हिरासत में लिया , आरोपी के सास से 8 किलो गांजा सहित नगद बरामद

नशे की खेप पर साहिबगंज पुलिस का शिकंजा, 8 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज: जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ साहिबगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस की टीम ने नॉर्थ कॉलोनी कलिंगा के सामने वाली गली में बाइक से गांजा ले जा रहे फिरोज अख्तर (38) को पकड़कर हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 8 किलो गांजा, 45,600 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, आरोपी राज्य के बाहर से गांजा लाकर साहिबगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी में था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि राज्य के बाहर से अवैध गांजा साहिबगंज लाकर साहिबगंज, मिर्जाचौकी, पीरपैंती और भागलपुर क्षेत्र में गांजा कारोबारियों तक पहुंचाया जा रहा था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नॉर्थ कॉलोनी कलिंगा के सामने वाली गली में मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे फिरोज अख्तर निवासी छोटी कोदरजन्ना, थाना मुफस्सिल, साहिबगंज को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से सेलोटेप से बंडल बनाए गए 8 बंडल गांजा, जिसका कुल वजन करीब 8 किलोग्राम, बरामद किया गया. इसके अलावा 45,600 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

रिपोर्ट- गोविंद ठाकुर