JLKM साहिबगंज समिति गठन,अर्जुन दोबारा बने जिला अध्यक्ष   

JLKM साहिबगंज समिति गठन,अर्जुन दोबारा बने जिला अध्यक्ष

साहिबगंज(SAHIBGANJ):झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने साहिबगंज जिला समिति का पूर्ण गठन किया है. जिसमें जिले में दूसरी बार अर्जुन महतो को जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है. पार्टी के केन्द्रीय समिति ने जिला समिति की घोषणा की है. इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर नई जिला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की जानकारी दी गई है.  

पुनर्गठित जिला समिति में मो.जावेद अख्तर, नारायण महतो,सुमित कुमार और मो. शरीफ अंसारी को महासचिव बनाया गया है.वहीं हरीश कुमार महतो, जीत दत्ता, मो. राम अंसारी और  नारायण कुमार मंडल को वरीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी प्रकार विपिन कुमार पंकज, भोला महतो, मो. आलिम, प्रिंस कुमार पियुष, प्रकाश साहा, सरबीन कुमार महतो एवं हांड़ी मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है.संगठन के सचिव पद पर शिव शंकर महतो,संदीप कुमार दास, मो. गुलजार, रविंद्र कुमार महतो, सुदन रविदास एवं रविंद्र साहा को नियुक्त किया गया है.आगे पार्टी ने निशु कर्मकार को कोषाध्यक्ष, पंचानंद मंडल को प्रवक्ता तथा मिथुन कुमार यादव,शंकर कुमार गुप्ता एवं मो. जियाउल हक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है.इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुखदेव चौधरी, मो.अब्दुल क्यूम, गुंजन यादव,चंदन यादव, सुनील यादव, शंकर महतो, मदन मंडल एवं लालू यादव को मनोनीत किया गया है.

दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अर्जुन कुमार महातो ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है,उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और आम जनता को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा.उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा राज्य के विकास,सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करता रहेगा तथा साहिबगंज जिला संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा.पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारि यों से संगठन की नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर