साहिबगंज में दरोगा की पिटाई का वीडियो वायरल, बिजली के खंभे से बांधकर की मारपीट
साहिबगंज जिले से एएसआई के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.तालझरी थाना में पदस्थापित एएसआई की ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में बांध पिटाई की है.आस पास के लोगों ने वीडियो बनाया. लाइव वीडियो में पुलिस वाले की वर्दी फाड़ी गई.
रांची: साहिबगंज जिले से एएसआई के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.तालझरी थाना में पदस्थापित एएसआई की ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में बांध पिटाई की है.आस पास के लोगों ने वीडियो बनाया. लाइव वीडियो में पुलिस वाले की वर्दी फाड़ी गई. इसके बाद उसकी लोगों ने जमकर पिटाई की. मामले की जानकारी मिले के बाद दल बल के साथ पहुंचे तालझरी थाना प्रभारी ने एएसआई को लोगों से छुड़ा कर थाना ले गए. जिसके बाद ग्रामीणों ने लिखित आवेदन दिया और फिर एसपी ने एएसआई को निलंबित कर दिया है.
मामला तालझारी थाने में पद स्थापित एसआई चिंटू कुमार का है. जिन्हे मोतिझरना बाजार में बिजली के खंभे से बांध कर पीटा गया. सबसे चौकाने वाली बात की वह वर्दी में थे. इसके बावजूद लोगों में गुस्सा इतना था की पहले वर्दी फाड़ी और फिर पोल में बांध कर धुनाई शुरू की और वीडियो भी बनाया. वायरल वीडियो में कई लोग उसके साथ गाली गलौज भी कर रहे है. जिसमें शराब के नशे में हो कर हंगामा करने का आरोप लगा रहे है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद तालझरी थाना प्रभारी नीतीश पांडेय पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया. इसी बीच ग्रामीणों ने लिखित शिकायत सौंपते हुए एसआई को पुलिस के हवाले कर दिया.जिसके बाद एसपी ने एएसआई को निलंबित करते हुए जांच शुरू कर दी है.
पूरे मामले में जिले के एसपी अमित सिंह ने एसआई चिंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.वहीं राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने भी निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि की है.हालांकि निलंबन के विस्तृत कारणों व घटना के सभी पहलुओं पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल मोतीझरना की इस घटना ने पुलिस और आम जनता के बीच संबंधों कानून-व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.