News/
मां के नाजायज़ संबंध से बौखलाया बेटा ! सिर पर वार कर कर दी हत्या
रांची में सनसनी: तानेबाजी से शुरू हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला...
Read Nowसाहिबगंज(SAHIBGANJ): जिले के बोरियो-तीन पहाड़ मुख्य सड़क पर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में झारखंड पुलिस के एक जवान समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में शोक और मातम का माहौल है.
गोड्डा पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिस जवान हृदय कुमार सरकार (35) अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बोरियो थाना क्षेत्र के धोगड़ा स्थित क्रेशर प्लांट के समीप सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.
हादसे में पुलिस जवान हृदय कुमार सरकार और दूसरी बाइक पर सवार मिराज अंसारी (25) की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और तुरंत पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी गई.
घटना में गंभीर रूप से घायल साहिल अंसारी और सनाउल अंसारी को तत्काल इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन साहिल अंसारी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. वहीं सनाउल अंसारी का इलाज अभी जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
इस हादसे की खबर मिलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस जवान हृदय कुमार सरकार की मौत की खबर से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस सड़क हादसे ने एक ही पल में तीन जिंदगियां छीन लीं
रिपोर्ट- गोविंद ठाकुर