BIG BREAKING: साहिबगंज में घर के दरवाजे पर खड़ी बच्ची को बदमाशों ने मारी गोली,इलाके में सनसनी
साहिबगंज जिले में बदमाशों ने एक 15 साल की किशोरी को गोली मार दी. घटना राजमहल थाना क्षेत्र के टिक्काटोला गाँव की है. गोली लगने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है
साहिबगंज: जिले में देर बदमाशों ने एक किशोरी को गोली मार दी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना में 15 वर्षीय गौरी कुमारी घायल हुई है. जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. घटना स्थल से खोखा जब्त किया है. साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि टिक्काटोला गांव में शाम करीब 7:15 बजे की है.जब घर के दरवाजे पर खड़ी 15 साल की बच्ची को गोली मार दी गई.गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले. पुलिस अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. वही परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली है. बच्ची के पिता ने बताया कि लड़की को गोली लगने के बाद उसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.बच्ची के पैर में गोली लगी है.
घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा भी बरामद किया है. शुरुआती जानकारी में इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है.
हालांकि, किशोरी को गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. साथ ही गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है.फिलहाल घायल किशोरी का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.
रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर