रांची के इस होटल में लड़के-लड़कियां मना रहे थे रंगरेलियां, तभी आधी रात को पहुंच गई पुलिस…

राजधानी रांची में पुलिस का तेज एक्शन देखने को मिला है. रांची में कथित सेक्स रैकेट और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीबन एक दर्जन से अधिक होटल और बार में एक साथ छापेमारी की है.

रांची के इस होटल में लड़के-लड़कियां मना रहे थे रंगरेलियां, तभी आधी रात को पहुंच गई पुलिस…

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में पुलिस का तेज एक्शन देखने को मिला है. रांची में कथित सेक्स रैकेट और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीबन एक दर्जन से अधिक होटल और बार में एक साथ छापेमारी की है. बताते चलें कि सबसे बड़ी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित होटल Corinthia में हुई. यहां पुलिस टीम ने देर रात होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली जिस दौरान इस पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद छह युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा होटल के मैनेजर और कुछ कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई. 

पुलिस की शुरुआती जांच में होटल में युवतियों से डांस कराने और कथित तौर पर ग्राहकों को कमरों तक पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूरी गतिविधि के लिए पैसों का लेन-देन किस तरह किया जाता था. जांच के दायरे में कथित तौर पर 4 हजार से 10 हजार रुपये तक के भुगतान की बात भी शामिल है. वहीं, लालपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कई होटल और बार को खंगाला है.

छापेमारी के दौरान सिटी डीएसपी समेत कई थानों के थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे. पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों, युवतियों और होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. साथ ही होटल में आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड और एंट्री रजिस्टर की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित नेटवर्क का संपर्क दूसरे शहरों या राज्यों से तो नहीं है.