हजारीबाग (HAZARIBAG): झारखंड के हजारीबाग जिले में जमीन विवाद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग गांव में एक युवक अपनी जमीन से जुड़े मामले के समाधान नहीं होने से नाराज होकर करीब 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की.
युवक का आरोप है कि उसकी जमीन का दाखिल-खारिज लंबित है और कथित रूप से उसकी भूमि की जमाबंदी किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी गई है. उसने दावा किया कि कई बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी से क्षुब्ध होकर उसने टावर पर चढ़कर विरोध दर्ज कराया.
मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद युवक लगातार अंचल अधिकारी (सीओ) को मौके पर बुलाने और जमीन मामले का तत्काल समाधान करने की मांग करता रहा. सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस, अंचल प्रशासन और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया. घटना की खबर आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई. पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़े.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन से जुड़े मामलों के निष्पादन में हो रही देरी और दाखिल-खारिज की जटिल प्रक्रिया आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है. उनका मानना है कि यदि प्रशासन समय पर शिकायतों का समाधान करे तो लोगों को इस तरह के जोखिम भरे कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह घटना एक बार फिर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और जमीन संबंधी मामलों के निपटारे की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और उसकी शिकायतों के समाधान की दिशा में प्रयासरत है.
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 7 जून सुबह 11 बजे से वाहनों का परिचालन फिर शुरू होगा. क्षतिग्रस्त हिस्से पर बने बेली ब्रिज से 10 टन तक के वाहन गुजर सकेंगे। यातायात और सुरक्...
धनबाद के पूटकी सिजुआ एरिया में राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा जोड़िया नदी के पास ओबी डंपिंग के लिए रास्ता बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. स्थानीय लोगों के विरोध के ब...
गर्मी के मौसम में किचन की बढ़ती तपिश परेशानी बढ़ा सकती है.ऐसे में सही वेंटिलेशन, खाना बनाने का सही समय, हल्का भोजन और पर्याप्त पानी पीने जैसी आसान आदतें अपनाकर आप किचन मे...
रांची में बच्चों के लगातार लापता होने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है. धुर्वा क्षेत्र से दो 12 वर्षीय बच्चों के रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद परिवार परेशान है, जबकि पुल...
बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन संशोधन नीति-2026 को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटी पर 12 ह...
दुमका में टेलीकॉम कंपनी के एक मैनेजर को पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया.पत्नी की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के त...