Weather Alert:आज भी झारखंड में दिखेगा मानसून का व्यापक असर,इन 13 जिलों में दिनभर होगी झमाझम बारिश

Weather Alert:आज भी झारखंड में दिखेगा मानसून का व्यापक असर,इन 13 जिलों में दिनभर होगी झमाझम बारिश

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मानसून इन दिनों काफी सक्रिय नजर आ रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से लगातार राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. इस दौरान आंधी-तूफान और वज्रपात का भी असर देखने को मिल रहा है. वहीं, आज यानी मंगलवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के 13 जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा.इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. वहीं कई जिलों में वज्रपात का भी असर देखने को मिल सकता है, जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है.

इन 13 जिलों में होगी दिनभर झमाझम बारिश

वहीं, आज यानी मंगलवार को जिन 13 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है, उनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका और हजारीबाग शामिल है. आज इन जिलों में रुक-रुक कर दिनभर कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बारिश होती रहेगी.वहीं, हवा चलने की वजह से मौसम पूरी तरह सुहाना रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिलेगी.

इन जिलों में दिखेगा आंधी तूफ़ान का व्यापक असर

रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में आज खास तौर पर आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है.वहीं, इन जिलों में व्यापक रूप से वज्रपात की भी संभावना है, जिसको देखते हुए लोगों को सावधान किया गया है. पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों में आज अपेक्षाकृत अधिक गर्मी और उमस महसूस हो सकती है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

पढ़े अपने जिलों का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.