Weather Alert:झारखंड के इन 17 जिलों में आज से गरज के साथ बारिश और बज्रपात का अलर्ट, रहें सतर्क

Weather Alert:झारखंड के इन 17 जिलों में आज से गरज के साथ बारिश और बज्रपात का अलर्ट, रहें सतर्क

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मौसम अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है.आज यानी बुधवार के मौसम की बात करें तो राजधानी समेत राज्य के अधिकतर जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह प्रभावी रहेगा.अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश होगी, वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

 17 जिलों में आज कहर बरपायेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी रांची समेत राज्य के 17 जिलों में मौसम कहर बरपा सकता है, जहां गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है.हालांकि, राज्य के कुछ जिलों में आज भी गर्मी लोगों को सताएगी. पलामू उन जिलों में शामिल है. आज पलामू जिला सबसे गर्म रहने वाला है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

 गरज के साथ बारिश और बज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज 17 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी, वहीं तेज हवा भी चलेगी.इन जिलों में रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा शामिल है.इन जिलों में बहुत तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. यहां के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.