Weather Alert:झारखंड में 28 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़िये बारिश पर बड़ा अपडेट
पिछले दो दिनों से झारखंड के मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है, जहां मानसून की रफ्तार पकड़ने की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश देखी जा रही है.वहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, तो वहीं भीषण गर्मी से भी लोगों ने राहत की सांस ली है.मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है, वह लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाली है.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले दो दिनों से झारखंड के मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है, जहां मानसून की रफ्तार पकड़ने की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश देखी जा रही है.वहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, तो वहीं भीषण गर्मी से भी लोगों ने राहत की सांस ली है.मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है, वह लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाली है. मौसम विभाग का कहना है कि 28 जून से मौसम तेजी से रफ्तार पकड़ेगा. हालांकि, अभी भी राज्य के कुछ जिले हैं, जहां पर लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है.पलामू, लातेहार, चतरा और गढ़वा जिले इनमें शामिल हैं, जहां अब भी मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है.
झारखंड में 28 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का कहना है कि 28 जून से झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, जिसकी वजह से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
तो वहीं किसान भी खेतों में धान की खेती कर पाएंगे.हालांकि, इस दौरान गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.इसको लेकर खास तौर पर आंधी-तूफान और बारिश के समय घर से बाहर न निकलने की भी सलाह दी गई है.वहीं खास तौर पर किसानों को सावधान किया गया है कि आंधी-तूफान के समय खेत में न जाएं.
पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा में सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश की बात की जाए, तो सबसे अधिक बारिश झारखंड के कोल्हान के चाईबासा जिले में हुई, जहां 50.3 मिमी बारिश दर्ज की गई.वहीं जामताड़ा में 36.0 मिमी और पूर्वी सिंहभूम में 33.0 मिमी बारिश दर्ज की गई.लोहरदगा में 27 मिमी और राजधानी रांची में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही सिमडेगा में 13.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
पढ़ें अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.