Weather Alert:झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Alert:झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में धीरे-धीरे मानसून रफ्तार पकड़ रहा है.मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी रविवार के दिन झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.बता दें कि झारखंड में मानसून की एंट्री एक सप्ताह पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसका कोई खास असर राज्य के जिलों में देखने को नहीं मिल रहा था. खासकर पलामू, गुमला, खूंटी और चतरा जैसे जिलों में पारा काफी हाई है, जिसकी वजह से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. वहीं आज आईएमडी की ओर से झारखंड वासियों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना जताई है.

 16 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी रांची समेत खूंटी, सिमडेगा और 16 जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. इसके साथ ही राज्य के कुछ जिलों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि कुछ ऐसे जिले भी हैं, जहां आज भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इनमें चतरा, पलामू और गढ़वा जिले शामिल है. इन जिलों में आज भी तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

इन जिलो में आंधी तूफ़ान का रहेगा असर

आज झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में आंधी-तूफान का असर देखा जा सकता है. इसे लेकर इन जिलों के लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की हिदायत दी गई है. वहीं आंधी-तूफान के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी गई है. इसके साथ ही तेज हवा चलने के समय पेड़ के नीचे खड़े होने से भी मना किया गया है.

पढ़े अपने जिले का तापमान  

रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.