Weather Alert: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Weather Alert: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मानसून के दस्तक के बीच झारखंड के लोग भीषण गर्मी से बेहाल है.वहीं आज आईएमडी की ओर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. मौसम विभाग का कहना है कि आज से मानसून सक्रिय होगा जहां राज्य के 11 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी, तो वहीं वज्रपात की भी संभावना है, जिसको देखते हुए लोगों को सतर्क किया गया है.ऐसे में चलिए जान लेते है आज यानी गुरुवार के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है, जिसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है.हालांकि राज्य के अभी कुछ ऐसे जिले है, जहां राहत की कोई संभावना नहीं है.आज भी गुमला, पलामू और चतरा में भीषण गर्मी पड़ सकती है, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहेगा.

इन जिलों में आज अच्छी खासी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है, जहां आज अच्छी-खासी बारिश होगी.इससे तापमान में भी गिरावट की संभावना है और लोगों को राहत मिलेगी.वहीं राज्य के कुछ ऐसे जिले भी हैं, जहां रुक-रुक कर दिन भर बारिश होती रहेगी.वहीं आज राज्य की कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां तेज हवा और आंधी-तूफान तांडव मचा सकता है.खास तौर पर रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लोगों को सतर्क किया गया है.

पढ़े अपने जिले का हाल

रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.