Weather Alert: झारखंड में आज फिर बरसेंगे बादल! 14 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
झारखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. जहां रोजाना राजधानी के साथ अलग-अलग जिलों में बारिश की वज्रपात और आंधी तूफ़ान का असर देखने को मिल रहा है वहीं आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो 17 अगस्त को राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है. कई जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. रांची मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है.
14 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट
आज जिन जिलों को लोगों को सावधान रहना है.वो रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा हैं. इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की स्थिति बन सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में तापमान में राहत मिल सकती है और मौसम सुहावना बना रहेगा. लेकिन मौसम का यह बदला मिजाज कभी भी तेज बारिश और वज्रपात का रूप ले सकता है. इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आंधी या वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे, खुले स्थान या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए.
अगले दो दिन में थोड़ा काम हो सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 18 और 19 अगस्त के बाद बारिश का जोर थोड़ा कम हो सकता है. हालांकि, इस दौरान भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. वहीं 20 अगस्त को कुछ जिलों में हल्की या छिटपुट बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.मौसम विभाग के मुताबिक 21 अगस्त तक झारखंड में बारिश का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा. हालांकि, 17 और 18 अगस्त के मुकाबले बाद के दिनों में बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.