Weather Alert: झारखंड के 17 जिलों में आज भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

Weather Alert: झारखंड के 17 जिलों में आज भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में इन दिनों मानसून का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है. वहीं, अगर आज यानी बुधवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड के 17 जिलों में मौसम अपना तांडव मचा सकता है. कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी तो कहीं तेज बारिश   होने की संभावना है. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है, जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है. इसके अलावा आंधी-तूफान का भी असर देखने को मिलेगा, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

झारखंड के 17 जिलों में आज दिखेगा मौसम का तांडव

आज झारखंड के जिन 17 जिलों के लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है, उनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है. इन जिलों में आज खास तौर पर तेज बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा. इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. तेज बारिश या तेज हवा के दौरान खुले मैदान, खेत या पेड़ों के नीचे भूलकर भी शरण न लें.

 बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

वहीं, इसके अलावा कुछ जिले ऐसे है जहां खास तौर पर आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा. इन जिलों में रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर और दुमका शामिल है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा. ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

पढ़े अपने जिले का हाल

रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.