टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान है.पिछले 5–6 दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है.हालांकि मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है, लेकिन कुछ जिलों में हुई छिटपुट बारिश से गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिली है.तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण हालात और अधिक गंभीर होते जा रहे है.
आज इन जिलो में बारिश और वज्रपात की संभावाना
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार तेज हवा, गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. यह स्थिति 8 जून तक बनी रह सकती है.शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और आसपास के मध्य हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है.इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है. लोगों से अपील की गई है कि वे खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.