Weather Alert:झारखंड में आज वज्रपात का खतरा, 11 जिलों में IMD का अलर्ट, रहें सावधान
झारखंड में आज 11 जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान का खतरा है. IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. जानिए किन जिलों में अलर्ट है और आज कैसा रहेगा मौसम.
झारखंड में आज 11 जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान का खतरा है. IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. जानिए किन जिलों में अलर्ट है और आज कैसा रहेगा मौसम.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में रोजाना बारिश, बादल और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है. वहीं, आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में भले ही हल्की-मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी. आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन झारखंड के कुछ जिलों में आज वज्रपात का खतरा बना हुआ है, जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की हिदायत दी गई है. आपको बता दें कि 25 अगस्त को झारखंड में बारिश की संभावना है. आज भले ही किसी भी जिले में भारी बारिश का मौसम नहीं है, लेकिन 23 अगस्त से एक बार फिर बारिश रफ्तार पकड़ेगी.
11 जिलों में IMD का अलर्ट
आज झारखंड के जिन 11 जिलों में सबसे अधिक वज्रपात का खतरा है, उन जिलों में जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और देवघर शामिल हैं. इन जिलों के लोगों को आज खास तौर पर वज्रपात से सावधान रहना है और आंधी-तूफान के समय भी घर से बाहर नहीं निकलना है. क्योंकि आज यहां तेज हवा भी चलेगी और आंधी-तूफान का असर भी देखा जाएगा. बता दें कि आज खास तौर पर जिलों के लोगों को खुले मैदान, खेती या किसी पेड़ के नीचे नहीं जाना है, क्योंकि इन तीन जगहों पर वज्रपात का खतरा सबसे अधिक होता है, जिसकी वजह से जान भी जा सकती है.
पिछले 6 दिनों में कितनी हुई बारिश
पिछले 6 दिनों के दौरान झारखंड के मौसम की बात करें तो 14 से 20 अगस्त के बीच राज्य में 141.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 72.9 मिमी के मुकाबले 94 फीसदी अधिक थी. इस अवधि में 13 जिलों में बारिश सामान्य से बहुत अधिक रही. वहीं, 20 अगस्त को रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और झारखंड के कई अन्य जिलों में बारिश की स्थिति रही. आपको बता दें कि आज झारखंड में कुछ जिलों का मौसम पूरी तरह से सुहाना रहेगा, जहां राजधानी रांची, सिमडेगा आदि जिले हैं. इन जिलों के लोग आज सुहाने मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं और कहीं घूमने जा सकते हैं, क्योंकि यहां आज बादल और हल्की-मध्यम हवा चलती रहेगी, जिससे मौसम पूरी तरह सुहाना रहेगा.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.